03 OCTSATURDAY2026 5:01:18 AM
Life Style

आखिरी वक्त में प्रेमानंद महाराज के शिष्‍य के साथ क्या हुआ था? मंजिल से गिरने का VIDEO आया सामने

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 29 Sep, 2026 12:11 PM
आखिरी वक्त में प्रेमानंद महाराज के शिष्‍य के साथ क्या हुआ था? मंजिल से गिरने का VIDEO आया सामने

नारी डेस्क:  वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े एक साधक की चार मंजिला इमारत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के बाद  कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक की पहचान जबलपुर (मध्य प्रदेश) निवासी 25 वर्षीय दीपक लोधी के रूप में हुई थी, जो दीक्षा के बाद आश्रम में‘रसिक बिहारी शरण'(उर्फ रसिक दुलारी शरण) के नाम से रह रहे थे। भले ही पुलिस इसे  आत्महत्या मान रही है,  लेकिन स्वजन किसी षड्यंत्र की आशंका जता रहे हैं। 


यह भी पढ़ें:  क्या इलाज का खर्च भारतीयों को बना रहा कर्जदार? 70% Heart Patients के पास नहीं Financial Security
 

 रसिक दुलारी शरण की मौत का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा गया है कि वह अचानक राहगीरों के सामने सड़क पर गिरते हैं और तड़पते हैं। इतनी उंचाई से गिरने के चलते उनका सिर फट जाता है। इसी बीच जांच में सामने आया है कि टाइल्स काटने वाले ग्लाइंडर से दीपक ने खुद का गुप्तांग काटा और फिर खून सने कपड़े पहन चौथी मंजिल की छत से छलांग लगा दी।    उनके परिजनों ने मौत के कारणों पर गहरे सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि यदि यह महज आत्महत्या का मामला है, तो मृतक के गुप्तांगों और शरीर पर धारदार हथियार के निशान कैसे आए। 
 

यह भी पढ़ें:  Pasta से लेकर Beans तक हमेशा के लिए डायबिटीज का मरीज बनाने से आपको बचा सकती हैं ये चीजें
 

परिजनों का कहना है कि 2 साल पहले प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने के बाद दीपक का अपने परिवार से संपर्क  पूरी तरह कट गया था। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने कई बार दीपक से मिलने की कोशिश की, लेकिन हर बार आश्रम प्रशासन की तरफ से उन्हें टालमटोल कर वापस भेज दिया गया।  पुलिस ने बताया कि  अभी मृत्यु के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। गुप्तांग काटने का मामला गंभीर है, हर पहलू की जांच की जा रही है। मृतक के मोबाइल की सीडीआर भी निकलवाई जा रही है।

Related News