नारी डेस्क: बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन कही जाने वाली Rakhi Sawant अक्सर अपने बयानों और अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। स्क्रीन पर लोगों को हंसाने और एंटरटेन करने वाली राखी की निजी जिंदगी हालांकि काफी दर्द और संघर्षों से भरी रही है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने बचपन, परिवार और शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई भावुक बातें साझा कीं।
मुझे अपने बचपन से नफरत है
Humans of Bombay को दिए इंटरव्यू में राखी ने कहा कि उनका बचपन बेहद मुश्किलों में बीता। उन्होंने बताया कि अब उनके माता-पिता इस दुनिया में नहीं हैं और उनके भाई-बहनों से भी दूरी बन चुकी है। राखी ने कहा, “मेरी फैमिली अब मुझसे दूर है। मैंने जिंदगी में इतना संघर्ष देखा है कि कई बार लगता है मैं इंसान नहीं, सिर्फ पैसे कमाने की मशीन बनकर रह गई हूं।”

सबने मुझे एटीएम कार्ड समझा
राखी ने अपनी जिंदगी के दर्द को बयान करते हुए कहा कि बचपन से ही उन्होंने परिवार के लिए कमाना शुरू कर दिया था। उनका कहना है कि पहले परिवार ने उन्हें “एटीएम” की तरह इस्तेमाल किया और बाद में जिनसे उन्होंने शादी की, उन्होंने भी उन्हें सिर्फ पैसों का जरिया समझा। उन्होंने कहा कि अब उन्हें किसी के आगे झुकना नहीं पड़ेगा और न ही किसी के इलाज या खर्चों के लिए लोगों से मदद मांगनी पड़ेगी।
शादी और तलाक ने भी दिया दर्द
राखी सावंत अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। उनकी पहली शादी Ritesh Singh से हुई थी, जो ज्यादा समय तक नहीं चल सकी। इसके बाद उन्होंने Adil Khan Durrani से शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी विवादों में रहा। राखी ने आरोप लगाया था कि शादी के दौरान उन्हें घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा। लगातार रिश्तों में मिले दर्द ने उन्हें अंदर से काफी तोड़ दिया।

बचपन में डांस करने पर मिली थी सजा
राखी ने पहले भी कई इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में उन्हें डांस करने की अनुमति नहीं थी। एक बार जब उन्होंने डांस किया, तो उनकी मां ने गुस्से में उनके बाल काट दिए थे और उन्हें काफी डांटा था।
10 साल की उम्र में शुरू किया काम
परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि राखी को छोटी उम्र में ही काम करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने 10–11 साल की उम्र में शादियों में वेट्रेस का काम किया था। उन्होंने बताया था कि Nita Ambani और Anil Ambani की शादी में खाना परोसने का काम करने के बदले उन्हें करीब 50 रुपये मिलते थे।

मां के इलाज के लिए छोड़ा था शो
Bigg Boss 14 के दौरान राखी ने अपनी मां के कैंसर इलाज के लिए पैसों की जरूरत होने पर शो छोड़ने का फैसला लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 14 लाख रुपये लेकर शो से बाहर होने का निर्णय किया था, क्योंकि उनकी सारी बचत खत्म हो चुकी थी। खुद भी गंभीर बीमारी से जूझीं साल 2024 में राखी सावंत की तबीयत भी काफी खराब हो गई थी। उनके पेट में 10 सेंटीमीटर का ट्यूमर पाया गया था, जिसके बाद उनका ऑपरेशन हुआ।