03 OCTSATURDAY2026 5:39:30 AM
Nari

आपकी कभी भी जा सकती है जान... कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी ने जिंदगी को लेकर लिखी बेहद बड़ी बात

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 23 Sep, 2026 06:33 PM
आपकी कभी भी जा सकती है जान... कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी ने जिंदगी को लेकर लिखी बेहद बड़ी बात

नारी डेस्क: एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद ज़िंदगी और मौत पर अपने बहुत निजी विचार शेयर किए। इंस्टाग्राम पर हाल ही में किए गए एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि इस अनुभव ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि लोग ज़िंदगी के आखिरी अध्याय से पहले के अध्यायों को कैसे जीते हैं। सुमोना ने पिछले दिन एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि पहली बार, रीति-रिवाजों और जिम्मेदारियों में उलझे रहने के बजाय, वह बस खड़ी रहीं और पूरी प्रक्रिया को देखती रहीं।

PunjabKesari
सुमोना चक्रवर्ती ने लिखा- "ज़िंदगी बहुत छोटी है। हो सकता है कि आप कल सुबह उठ भी न पाएं। या हो सकता है कि आप किसी ऐसे व्यक्ति को खो दें जिसे आप प्यार करते हैं। जन्म और मृत्यु = ज़िंदगी। इसे जियो।" उस अनुभव को याद करते हुए सुमोना ने कहा कि उन्होंने लगभग दो घंटे अंतिम संस्कार की रस्मों को देखने और अपने आस-पास की आग, धुएं और आसमान को निहारने में बिताए। उन्होने लिखा- "मैं कल एक अंतिम संस्कार में गई थी। पहली बार मैं वहां खड़ी रही और बस रस्मों को देखती रही। आमतौर पर मैं भाग-दौड़ करती रहती हूं जो भी करना हो करती रहती हूं। लेकिन कल मैं बस खड़ी रही और देखती रही। आग का बढ़ना, धुएं का उठना, ऊपर नीला आसमान।"

PunjabKesari
 'कपिल शर्मा शो' की एक्ट्रेस ने आगे कहा, "लगभग दो घंटे तक मैं वहां खड़ी रही और एक ज़िंदगी के आखिरी अध्याय को देखती रही। और सबसे अजीब बात क्या है? यह वह आखिरी अध्याय है जिस तक हम सभी पहुंचेंगे। यह सच में आपको सोचने पर मजबूर करता है कि हम उससे पहले के अध्यायों के साथ क्या कर रहे हैं।" जुलाई में, सुमोना चक्रवर्ती ने अपनी सेहत से जुड़ी मुश्किलों और ठीक होने के सफर के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया कि वह एक मुश्किल दौर से गुज़री थीं लेकिन उससे और मज़बूत होकर निकलीं। एक्ट्रेस ने अपने सफर के बारे में एक लंबा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने उन चुनौतियों और ठीक होने व ताकत पाने की प्रक्रिया पर बात की।

Related News