27 APRSATURDAY2024 2:57:08 AM
Nari

भई पोस्ट डालकर भी खूब पैसे कमा रही हैं प्रियंका, जानिए स्टार्स की Insta कमाई?

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 24 Feb, 2020 06:54 PM
भई पोस्ट डालकर भी खूब पैसे कमा रही हैं प्रियंका, जानिए स्टार्स की Insta कमाई?

बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम तो मानो जैसे स्टार्स के पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी का एक हिस्सा बन गया है। इसके जरिए सेलेब्स आसानी से अपने फैंस से कनेक्ट हो पाते हैं। वे आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ये स्टार्स इंस्टा पर स्पॉन्सर्ड पोस्ट भी करते हैं, जिसके लिए उन्हें काफी पैसे मिलते हैं।

इस बात का खुलासा सोशल मीडिया मैनेजमेंट कंपनी हॉपर्स HQ ने इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 जारी कर किया। इस लिस्ट में बताया गया है कि कौन सा बॉलीवुड स्टार एक इंस्टा पोस्ट के लिए कितना चार्ज करता है। तो चलिए बताते हैं...

प्रियंका चोपड़ा

PunjabKesari

हाल ही में प्रियंका के इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन यानि 5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। प्रियंका अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए करीब 2 करोड़ रुपए लेती हैं।

आलिया भट्ट

आलिया की सोशल मीडिया पर गजब की फैन फॉलोइंग है। वह इंस्टाग्राम पर अपनी एक पोस्ट का 1 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

नेहा धूपिया

नेहा फिल्मों में ज्यादा नजर नहीं आ रही हैं। लेकिन इसके बावजूद नेहा इंस्टाग्राम पर अपनी हर पोस्ट के लिए 1.50 लाख रुपए लेती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

PunjabKesari

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा चाहे फिल्मों में कुछ खास कमाल ना दिखा पाई हो लेकिन सोशल मीडिया से वह अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। सोनाक्षी अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 5 लाख रुपए लेती हैं। 

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। वह अपनी एक इंस्टा पोस्ट के लिए रु. 80 लाख से 1 करोड़ रुपए लेते हैं। 

अमिताभ बच्चन

PunjabKesari

बिग बी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहने वाले लोगों में शामिल हैं। इतना ही नहीं लोगों को उनके पोस्ट भी काफी पसंद आते हैं। बिग बी हर स्पॉन्सर्ड इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 40-50 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

शाहिद कपूर

फिल्म कबीर सिंह के बाद से युवाओं के बीच उनका शाहिद कपूर का क्रेज बढ़ गया है। इस फिल्म के बाद से उन्होंने एक अलग ही मुकाम पा लिया है। ऐसे में वे अपनी हर इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 20 से 30 लाख रुपए लेते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News