12 JANMONDAY2026 10:28:28 AM
Nari

विश्व प्रसिद्ध हैं भारत के ये 4 मंदिर, मन्नत मांगने दूर-दूर से आते हैं लोग

  • Edited By neetu,
  • Updated: 21 Jul, 2020 12:04 PM
विश्व प्रसिद्ध हैं भारत के ये 4 मंदिर, मन्नत मांगने दूर-दूर से आते हैं लोग

भारत देश अपने मंदिरों और धार्मिक स्थानों से दुनियाभर में काफी मशहूर है। यहां के मंदिर चमत्कार और रहस्य से भरे हुए हैं। देवी-देवताओँ के इस देश में  दूर-दूर से लोग आकर यहां के पवित्र धार्मिक स्थलों पर भगवान के दर्शन करते है। ऐेसे में यहां पर कुछ ऐसे मंदिर हैं, जहां भगवान जल्दी ही अपने भक्तों के दुखों को हर उसकी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही 4 मंदिरों के बारे में बताते है जहां से मांगी की दुआ जल्दी ही पूरी हो जीवन में खुशहाली आती है। 

जगन्नाथ मंदिर

जगन्नाथ मंदिर हिंदु का पवित्र धार्मिक स्थल है। यह उड़ीसा में स्थित है। इस मंदिर में भगवान नारायण के आठवें अवतार श्रीकृष्ण विराजमान है। बात अगर पुराणों की करें तो उनके अनुसार जगन्नाथ लक्ष्मी पति नारायण के चार धामों में से एक माना गया है। कहा जाता हैं कि यहां पर भगवान विष्णु जी ने भिन्न-भिन्न प्रकार से लीलाएं रची थी। इस मंदिर में आने वाला कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं जाता है। भगवान श्रीहरी सबपर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते है। यहां पर सच्चे मन से मांगी हर दुआ पूरी होती है। 

nari,travelling,PunjabKesari

कसार देवी मंदिर

भक्तों की इच्छाओं को पूरा करने वाला माता रानी का यह मंदिर उत्तराखंड के अल्मोड़ा से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर बना है। यहां पर देवी कसार के दर्शन करने हर भक्त खुश होकर जाता है। मान्यता है कि इस मंदिर में आना वाले हर किसी की मुराद जल्दी ही पूरी हो जाती है। सभी भक्तों का देवी कसार पर अटूट विश्वास है  कि देवी मां उनकी हर हाल में उनका साथ देती है। इस मंदिर में आए हर व्यक्ति की सच्चे मन से मांगी मुराद देेवी मां जरूर पूरी करती हैं।

 nari,travelling,PunjabKesari

महाकाली शक्तिपीठ

महाकाली का यह शक्तिपीठ गुजरात के पावागढ़ में ऊंची पहाड़ियों पर बना है। कहा जाता है कि इसी जगह पर देवी सती की दाहिने पैर की उंगलियां गिरी थी। ऐसे में इस धार्मिक स्थल को भक्तों द्वारा बहुत ही पूजा जाता है। इस मंदिर में आने वाले सभी भक्तों पर महाकाली अपनी असीम कृपा बरसाती है। यहां पर सच्चे मन से मांगी हुई इच्छा माता रानी जल्दी ही पूरी करती है। माता के इस दरबार से कोई भी खाली नहीं बल्कि अपनी झोली भर ही ले जाता है। 

nari,travelling,PunjabKesari

मेंहदीपुर बालाजी

श्रीराम भक्त और संकटमोटन कहे जाने वाले हनुमान जी बालाजी के नाम से भी भक्तों द्वारा पूजे जाते हैं। ऐसे में मेंहदीपुर बालाजी भगवान हनुमान का मन्दिर हैं। यह राजस्थान के तहसील (सिकराय) में बना एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है। यह दो पहाड़ियों के बीच बसा हुआ होने से बहुत आकर्षक और सुंदर दिखाई देता है। यहां पर सच्चे मन से भक्ति करने पर भगवान बाला जी दुखों को हर कर सुख प्रदान करते है। वे अपने भक्तों पर आने वाले सभी संकटों को हर लेते है। 

Related News