24 APRWEDNESDAY2024 1:18:52 AM
Nari

Bigg Boss में आ रही हैं TV की ये संस्कारी बहुएं! लीक हुई सीजन 16 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 25 May, 2022 12:53 PM
Bigg Boss में आ रही हैं TV की ये संस्कारी बहुएं! लीक हुई सीजन 16 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

सलमान खान एक बार फिर अपने  कंट्रोवर्शियल शो के साथ छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। बिग बॉस 16 जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसे लेकर हर बार की तरह इस बार भी फैंस काफी  Excited हैं। माना जा रहा है कि इस बार कंटेस्टेंट घर में खूब खलबली मचाएंगे। खबरें हैं कि 'बिग बॉस सीजन 16'  का प्रीमियर में होगा।

PunjabKesari

सीजन 16 को लेकर कंटेस्टेंट की लिस्ट भी लीक हो चुकी है। खबरों की मानें तो इस बार टीवी के कई नामी चेहरे शो का हिस्सा होंगे, हालांकि इसे लेकर   आधिकारिक तौर पर मुहर नहीं लगी है। चर्चा है कि दिव्यांका त्रिपाठी, मुनव्वर फारूकी, माही विज को इस सीजन के लिए अप्रोच किया गया है, उनके साथ मेकर्स की बातचीत जारी है।

PunjabKesari

इस लिस्ट में शिवांगी जोशी का नाम भी शामिल है। खबरें है कि खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग खत्म करने के बाद शिवांगी सीधा  बिग बॉस में नजर आएंगी। उनके साथ टीवी की चहेती बहू दिव्यांका त्रिपाठी भी सीजन 16 में ग्लैमर का तड़का लगा सकती हैं। दिव्यांका त्रिपाठी को इससे पहले भी 'बिग बॉस' के कई सीजन के लिए अप्रोच किया जा चुका है, लेकिन एक्ट्रेस ने हर बार इस शो में आने से मना कर दिया था।

PunjabKesari
बताया जा रहा है कि माही विज को भी शो का ऑफर मिला है।खबरें हैं कि शो हर सप्ताह रात 10.30 बजे और वीकेंड में रात 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। मेकर्स नहीं चाहते कि बिग बॉस 16 के समय को लेकर फिर से कोई बवाल हो  इस सीजन में दर्शकों को नए ट्विस्ट और टर्न देखने को भी मिल सकते हैं।

PunjabKesari
 यह सीजन अब तक के सभी सीजन से अलग कॉन्सेप्ट पर होगा। मेकर्स पूरी कोशिश में हैं कि वह इसे टीआरपी की टॉप लिस्ट में बरकरार रख सकें। याद हो कि बिग बॉस सीजन 15 में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट नजर आए थे, जिनमें से टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने सबको पीछे छोड़कर विनर की ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी।

Related News