23 APRTUESDAY2024 1:36:33 PM
Nari

घर में Good Luck लेकर आते हैं ये पौधे, जानिए किस दिशा में लगाने से होगा फायदा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 28 Jun, 2021 09:49 AM
घर में Good Luck लेकर आते हैं ये पौधे, जानिए किस दिशा में लगाने से होगा फायदा

लोग खासतौर पर घरों को पौधे से सजाना पसंद करते हैं। वास्तु के अनुसार, कुछ खास पौधों को लगाने से घर की खूबसूरती निखरने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर का माहौल खुशनुमा व सुखमय होता है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। मान्यता है कि इन पौधों को लगाने से दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदला जा सकता है। इसलिए इन पौधों को 'गुड़लक प्लांट्स' कहा जाता है। तो चलिए जानते हैं इन गुड़लक प्लांट के फायदे व लगाने की सही दिशा...

शमी का पौधा 

शमी के पौधे का संबंध शनिदेव से माना गया है। इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाना व रोजाना पूजा करने से शुभफल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इससे कर्ज व जीवन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। घर के सदस्यों की सेहत दुरुस्त रहती है। 

PunjabKesari

मनीप्लांट

वास्तु व ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर पर मनीप्लांट लगाने से देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इससे आय के नए स्त्रोत मिलने के साथ सफलता के रास्ते खुलते हैं। इसे घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर का वास्तुदोष दूर होकर सुख-समृद्धि व खुशियों का आगमन होता है। 

जेड प्लांट 

जेड प्लांट को भी बेहद शुभ माना जाता है। दिखने में इसके पत्ते गोल आकार के होते हैं। इसे घर व कार्यस्थल कहीं भी रखा जा सकता है। खासतौर पर इसे घर के प्रवेश द्वार की दाहिनी ओर रखना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होने में मदद मिलती है। मगर इसे लगाने से इस बात का ध्यान रखें कि इसे 1 मीटर से अधिक बढ़ने ना दें। 

PunjabKesari

तुलसी का पौधा 

हिंदू धर्म में तुलसी पौधे को बेहद ही पवित्र व पूजनीय माना जाता है। मान्यता है कि इसे घर पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं इसके पत्तों से काढ़ा या चाय में मिलाकर सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में सर्दी, खांसी व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है। इसे घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाती है। यह दिशा धन के देवता कुबेर की मानी जाती है। ऐसे में इससे घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है। साथ ही इसे घर की दक्षिण दिशा में लगाने से बचना चाहिए। 

बांस का पौधा 

वास्तु व ज्योतिष शास्त्र में, बांस के पौधे का विशेष महत्व है। वहीं फेंगशुई में भी इसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि लाल रंग के धागे को बांस के पौधे से बांधकर घर या ऑफिस में रखना शुभ होता है। इससे घर के सदस्यों की सेहत बरकरार रहने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसलिए इस पौधे को गुड़लक ट्री कहते हैं। मगर इसे लगाने से पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि इसके पौधे में कुछ पत्थर जरूर रखें। साथ ही इसे लगाने के लिए पूर्व दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। 

PunjabKesari
 

Related News