20 JULSUNDAY2025 5:48:40 AM
Nari

इन पेड़ों के कारण भी घर में रहती है हमेशा टैंशन, इनकी छाया होती है बेहद अशुभ

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 16 Jun, 2025 04:43 PM
इन पेड़ों के कारण भी घर में रहती है हमेशा टैंशन, इनकी छाया होती है बेहद अशुभ

नारी डेस्क:  वास्तु शास्त्र के अनुसार हर पेड़ का अपना ऊर्जा क्षेत्र होता है। कुछ पेड़ जहां सकारात्मकता फैलाते हैं, वहीं कुछ की छाया घर पर पड़ने से दरिद्रता, कलह और बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पेड़-पौधे ऐसे होते हैं जिनकी छाया यदि घर पर पड़े तो यह दरिद्रता, मानसिक अशांति और नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा दे सकते हैं। इसलिए इन्हें घर के पास या आंगन में लगाना वर्जित माना गया है। आइए जानते हैं किन पेड़ों की छाया घर पर नहीं पड़नी चाहिए और क्यों:

PunjabKesari
पीपल का पेड़ 

पीपल का पेड़ धार्मिक दृष्टि से पूजनीय होता है, लेकिन वास्तु के अनुसार इसकी छाया घर पर पड़ना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि इससे घर में आर्थिक तंगी और नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश हो सकता है। इसे मंदिर परिसर या बगीचे में दूर लगाया जाता है।

 
बड़ (बरगद) का पेड़

यह पेड़ बहुत विशाल होता है और इसकी जड़ें फैलती हैं। घर के पास इसकी छाया पड़ने से घर में भारीपन और तनाव बना रह सकता है। यह स्थिरता का प्रतीक है, लेकिन घर में इसका प्रभाव जड़ता ला सकता है।


कंटीले पेड़ (जैसे कैक्टस, बाबुल आदि)

ये पेड़ जीवन में विवाद, कड़वाहट और बाधाएं बढ़ाते हैं। विशेषकर बाबुल का पेड़ घर के आसपास होने से रिश्तों में तनाव आ सकता है। कैक्टस भी नकारात्मक ऊर्जा लाता है।

PunjabKesari

इमली का पेड़ 

इमली के पेड़ को भी अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसके नीचे नकारात्मक शक्तियां वास करती हैं। इसकी छाया घर पर पड़ने से परिवार में झगड़े और दरिद्रता आ सकती है।

 

वास्तु के अनुसार क्या करें

इन पेड़ों को घर से कुछ दूरी पर या खेत/बगीचे में लगाएं। तुलसी, अशोक, आम, नीम और केले का पेड़ घर के पास लगाना शुभ होता है। पेड़-पौधों को साफ-सुथरे और कटे-छंटे रूप में रखें।


 

Related News