16 APRTUESDAY2024 6:56:38 AM
Nari

जब प्रियंका के सिर सजा था Miss World का ताज, तब मां को सताई थी यह चिंता

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 27 Oct, 2020 12:36 PM
जब प्रियंका के सिर सजा था Miss World का ताज, तब मां को सताई थी यह चिंता

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में तहलका मचाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। हालांकि प्रियंका ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मुश्किलों का सामना किया। प्रियंका ने 18 साल की उम्र में मिस व्लर्ड का ताज अपने सिर पर सजाया था। आज 20 साल बाद प्रियंका ने अपने मिस व्लर्ड बनने के बाद का एक किस्सा शेयर किया है। सिर पर ताज सजने के बाद एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा ने जो कहा था वो कोई सोच भी नहीं सकता था। 

PunjabKesari

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 20 साल पहले मिस व्लर्ड बनने के खूबसूरत लम्हों को शेयर किया है। जिसमें वह अपनी मां और भाई से अपनी इस जीत के लम्हों के बारे में बात कर रही है। इसी दौरान मधु चोपड़ा कहती हैं कि प्रियंका के जीतने के बाद जब वह उनसे मिलीं तो वो काफी खुश और हैरान थी। उन्होंने प्रियंका को ताज जीतने की बधाई दी और कहा था, 'अब तुम्हारी पढ़ाई का क्या होगा।' 

 

प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मैं सिर्फ 18 साल की थी जब मिस वर्ल्ड जीता !! जब मैं मंच भीड़ के बीच अपने माता-पिता से मिली तो मेरी मां ने मुझसे जो पहली बात कही वह थी "बेब, अब तुम्हारी पढ़ाई का क्या होगा?'

PunjabKesari

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा इंजिनियर बनना चाहती थी। उन्होंने मिस व्लर्ड जीतने के बाद काॅलेज में एडमिशन भी लिया लेकिन फिर उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हो गए। जिस वजह से उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। वहीं अगर बात करें प्रियंका के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर राजकुमार राव भी नजर आएंगे। 

Related News