14 MAYTUESDAY2024 5:01:36 PM
Nari

ये है गुजरात का सबसे डरावना बीच, जो भी रात को गया नहीं लौटा वापस

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 29 Nov, 2023 07:38 PM
ये है गुजरात का सबसे डरावना बीच, जो भी रात को गया नहीं लौटा वापस

वैसे तो हमारे देश के लोग धर्म और आस्था में मानने वाले हैं, लेकिन कई सारी भारत में ऐसी भी जगह हैं, जहां पर कुछ ऐसी चीजें होती हैं कि अंध- विश्वास पर भी विश्वास करने पर मजबूर होना पड़ता है।  वैसे तो राजस्थान और दिल्ली में कई सारी हॉन्टेड जगहें पर हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जिसके बारे में शायद ही आपने सुना हो। इसका जगह का नाम भारत की सबसे हॉन्टेड जगहों में शुमार है। हम बात कर रहे हैं गुजरात के डुमास बीच की। इस बीच की रेत भी काली है, जो इसे डरावना बनाता है।

रात को होती हैं अजीबो- गरीब घटनाएं

यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर भूतों का साया है। दरअसल, गुजरात के सूरत के पास समुद्री तट पर कई सारी पैरानॉर्मल घटनाएं होती हैं। वैसे ये बीच देखने में बहुत सुंदर है, दिन के समय यहां पर सब कुछ सामान्य होता है, टूरिस्ट भी यहां पर घूमने आते हैं। लेकिन रात होने पर मानो सब कुछ थम से जाता है। सुंदर सा दिखने वाला ये बीच बिल्कुल वीराने में बदल जाता है। इस दौरान यहां पर कोई भी जाने की हिम्मत नहीं करता है। रात के समय बीच के आस- पास भी कोई नहीं दिखता। 

PunjabKesari


लोग कर चुके हैं पैरानॉर्मल घटनाओं का जिक्र

यहां पर आने वाले लोगों को पैरानॉर्मल गतिविधियों का आभास हुआ है। कई लोगों का कहना है कि उन्हें अजीबो- गरीब और रहस्यमय आवाजों को सुना है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि रात को घूमने गया टूरिस्ट आज तक वापिस नहीं आया है।

PunjabKesari

श्मशान घाट की तरह किया जाता था कभी बीच को इस्तेमाल

स्थानीय लोगों के अनुसार काफी पहले इस जगह का इस्तेमाल एक श्मशान घाट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था। लोगों की मानें तो यहां पर आज तक कई प्रेत आत्माएं भटकती हैं। ये ही वजह है कि बीच की रेत का रंग काला है। रात के समय इस स्थान पर कुत्तों का स्वभाव भी बदल जाता है। वे कई तरह की अजीबो- गरीब आवाजें निकालने लगते हैं। यही सबसे बड़ी वजह है, जिसके चलते इस स्थान का नाम भारत के मोस्ट हॉन्टेड जगहों में शुमार है। देश दुनिया से कई लोग दिन के समय इस डरावने बीच को देखने के लिए आते हैं। वहीं रात होते ही ये बीच पूरी तरह से वीराना हो जाता है। यहां पर कोई नजर नहीं आता है।

PunjabKesari

 

नोट- ये जानकारी सिर्फ इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के हिसाब से हमने साझा की है। हम इसकी पुष्टी नहीं करते हैं और ना ही इस जानकारी का सच होने का दावा करते हैं।

Related News