20 APRSATURDAY2024 3:18:05 AM
Nari

Sanitary Pad कर रहा सेहत के साथ खिलवाड़, महिलाएं खो सकती है मां बनने का सुख

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 25 Nov, 2022 06:01 PM
Sanitary Pad कर रहा सेहत  के साथ खिलवाड़, महिलाएं खो सकती है मां बनने का सुख

पीरियड्स का सामना हर लड़की को करना पड़ता है। आमतौर पर पीरियड्स 5 से 6 दिनों तक होते हैं। इस दौरान महिलाएं पैड्स का इस्तेमाल करती हैं। पैड का इस्तेमाल करते समय क्या आपको कभी ख्याल आया है कि आप जिस पैड का इस्तेमाल करती हैं वह सुरक्षित है या नहीं।आज हम आपको इसके नुकसानों के बारे में और इसे सही तरह से इस्तेमाल करने के बारे में बताने जा रहे हैं। 

 

PunjabKesari

सैनिटरी पैड में पाए जाते हैं ये हानिकारक केमिकल्‍स

डाइऑक्सिन

डाइऑक्सिन एक रसायन है, जो सैनिटरी पैड को ब्लीच करने के लिए उपयोग किया जाता है। डाइऑक्सिन शरीर के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है और इससे कई खतरे हो सकते हैं।

आर्टिफिशियल परफ्यूम

पैड्स को खुशबूदार बनाने के लिए इसमें आर्टिफिशियल परफ्यूम का इस्‍तेमाल किया जाता है। यह रसायन हैं जो सुरक्षित नहीं माने जाते। इसके कारण गर्भ न धारण कर पाने जैसी गंभीर समस्या तक आ जाती है।

PunjabKesari

सैनिटरी पैड इस्तेमाल करने से हो सकते हैं ये नुकसान

कैंसर का खतरा

पैड का इस्तेमाल करने से प्राइवेट पार्ट में कैंसर का खतरा होता है। जो महिलाएं हर महीने पैड का इस्तेमाल करती हैं उन्हें यह समस्या हो सकती है। यह समस्या उनके साथ होती है जो रसायन वाले पैड्स का इस्तेमाल करती हैं। पैड्स में मौजूद यह रसायन आसानी से शरीर में प्रवेश कर सकते हैं।

कीटनाशक का खतरा

सैनिटरी पैड में कॉटन का इस्तेमाल किया जाता है। फसलों को कीटों से दूर रखने के लिए उनपर कीटनाशकों का स्‍प्रे किया जाता है और इसी रूई से पैड बनाए जाते हैं। ऐसे में इन पैड्स का इस्तेमाल करने से कीटनाशक रक्तप्रवाह के जरिए शरीर में प्रवेश करते हैं।

PunjabKesari

बांझपन का खतरा

पैड में रक्त की गंध को नियंत्रित करने के लिए डिओडोरेंट या न्यूट्रलाइजर मिलाए जाते हैं।  सुगंधित पैड के साथ जोखिम यह है कि वे आपकी प्रजनन क्षमता पर गलत तरह से असर डालते हैं। इससे महिलाओं में वेजाइनल यीस्‍ट इंफेक्‍शन और अन्य संक्रमणों का खतरा बढ़ जाता है।

Related News