02 MAYTHURSDAY2024 4:44:59 AM
Nari

Maha Shivratri 2023: शिव जी को उनकी पसंदीदा 'ठंडाई' का भोग लगाकर करें प्रसन्न

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 16 Feb, 2023 11:24 AM
Maha Shivratri 2023: शिव जी को उनकी पसंदीदा 'ठंडाई' का भोग लगाकर करें प्रसन्न

महाशिवरात्रि का पर्व इन साल 18 फरवरी को देशभर में मनाया जाएगा। महादेव और पार्वती के विवाद के इस पावन दिन पर भोलेनाथ के भक्त सुबह से ही उत्सव की तैयारियों में जुट जाते हैं। जगह-जगह भंडारे होते हैं और महादेव को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। भांग भी महादेव को अंत्यत प्रिय है। इस दिन लोग महादेव को ठंडाई का भोग लगाते हैं और प्रसाद रूप में वो भक्तों को बांटी जाती है। ठंडाई भांग वाली और बिना भांग वाली दोनों तरह से बनाई जाती है। कहा जाता है कि ठंडाई के बगैर महाशिवरात्रि का पर्व ही अधूरा है। अगर आप भी इस मौके पर अपने आराध्य को ठंडाई का भोग लगानी चाहती हैं तो यहां जानिए उसे बनाने की विधि...

PunjabKesari

सामग्री

दूध- 1 लीटर
बादाम- आधा कप
खसखस-  6 चम्मच
सौंफ- आधा कप
काली मिर्च- 2 चम्मच
हरी इलायची- 5 
तरबूज के बीज- 4 चम्मच
खरबूजे के बीज- 4 चम्मच
ककड़ी के बीज- 4 चम्मच
गुलाब की पत्तियां- 2 चम्मच
चीनी स्वादानुसार

PunjabKesari

ऐसे करें तैयार

1. सबसे पहले एक बाउल में खरबूजे, तरबूजे और ककड़ी के बीज, खसखस, सौंफ, गुलाब की पत्तियां, काली मिर्च और इलायची को पानी में रातभर के लिए भिगो दें
2. बादाम को अलग से भिगोएं।
3. सुबह बादाम को छीलकर बाकी सारे सामान को पानी सहित एक साथ पीस कर एकदम बारीक पेस्ट तैयार कर लें।
4. अब दूध को उबालें और ठंडा होने दें।
5. इसमें स्वादानुसार चीनी मिक्स कर लें।
6. यदि केसर है तो थोड़ा सा केसर भी डाल दें।
7. अब दो गिलास में पानी लें और एक मलमल का कपड़ा लें। 
8. कपड़े में पेस्ट को छान लें और इसके बाद पानी और दूध को मिक्स कर लें।
9. इस मिश्रण को कुछ समय के लिए फ्रिज में रखे दें। 
10. ठंडाई में ड्राई फ्रूट्स को बारीक काटकर गार्निश भी कर सकती हैं।
11. ठंडा होने के बाद इसमें बर्फ डालें।
12. अब ये ठंडाई महादेव को भोग लगाने के लिए तैयार है।

PunjabKesari

Related News