26 APRFRIDAY2024 8:45:11 AM
Nari

शहीदी दिवस: महात्मा गांधीजी की पुण्यतिथि पर पढ़िए उनके द्वारा दिए अनमोल वचन

  • Edited By neetu,
  • Updated: 30 Jan, 2021 11:54 AM
शहीदी दिवस: महात्मा गांधीजी की पुण्यतिथि पर पढ़िए उनके द्वारा दिए अनमोल वचन

महात्मा गांधी भारत देश के राष्ट्रपिता थे। उन्होंने देश को आजाद करवाने के लिए कई स्वतंत्रता संग्राम किए। साथ ही 15 अगस्त 1947 को देश को अंग्रेजों से आजाद करवाने में कामयाबी पाई। मगर 30 जनवरी 1948 के दिन बापू जी को नाथूराम गोडसे ने गोली मार कर उनकी हत्या की थी। ऐसे में इस दिन को गांधी जी की पुण्यतिथि व ‘शहीद दिवस’ के रूप में जाना जाता है। गांधी जी जीवनभर सत्य की राह पर ही चलें। साथ ही उन्होंने सभी को सत्य व अहिंसा के रास्ते में चलने की सीख दी। उन्होंने देश को आजाद करवाने के लिए बड़े-बड़े काम किए जो आज भी हर किसी को याद हैं। साथ ही उन्होंने अपने जीवनकाल में बहुत सी बातें कहीं जो हर किसी को जानने व जिंदगी में अपनाने की जरूरत है। तो चलिए आज उनकी पुण्यतिथि पर हम आपको गांधी जी के कुछ अनमोल वचन बताते हैं...

- किसी भी गलती को करना पाप होता है। मगर अपनी उस गलती को स्वीकार ना करके उसे छुपाना और भी बड़ा पाप है। 

- सुबह उठकर सबसे पहले संकल्प करें कि मैं दुनिया में किसी से भी नहीं डंरूगा। मैं सिर्फ उस भगवान से ही डंरू। साथ ही किसी के लिए कोई बुरा भाव या विचार नहीं रखूंगा। किसी द्वारा गलत करने पर उसके आगे झुकने की जगह निडरता से उसका सामना करूंगा। साथ ही असत्य को सत्य से जीत जाऊंगा। साथ ही गलत व असत्य चीजों के खिलाफ बोल कर मैं सभी कष्टों को सहन कर पाऊं। 

- भविष्य यानी आने वाली जिंदगी में क्या होगा मुझे यह नहीं सोचना। मुझे बस आज यानी वर्तमान की चिंता है। असल में, भगवान में मुझे आने वाले पलों पर नियंत्रण नहीं दिया है।

PunjabKesari

- मैं अपनी हिंदी भाषा के जरिए प्रांतीय भाषाओं को दबाने की जगह उनके साथ हिंदी को भी मिलाना चाहता हूं। 

- हर कोई अपने विचारों से ही सिखता है। असल में, हम जो और जैसा सोचते हैं, उसी की तरह बन जाते हैं। ऐसे में हमेशा सच की राह पर चलना चाहिए। 

- गुलाब का फूल अपनी खुशबू से ही सबको खुशी देता है। वे इसके माध्यम से सब को प्यार का पाठ पढ़ाता है। ऐसे में उसे किसी तरह का उपदेश देने की जरूरत नहीं पड़ती है। 

- हम सब जिसकी पूजा करते हैं, ठीक उन्हीं की तरह हो जाते है। 

- श्रद्धा का अर्थ आत्मविश्वास और आत्मविश्वास का मतलब भगवान पर विश्वास रखना होता है। ऐसे में हमेशा ईश्वर पर भरोसा रखें। 

- अक्सर लोग जीवन में सफलता पाने के लिए बड़े-बड़े सपने देखते हैं। मगर जिन्हें इसे पूरा करना होता है, वे इसके लिए कड़ी मेहनत करने के लिए रात-रातभर जागकर इसे पूरा करने का काम भी करते हैं। 

PunjabKesari

- कभी भी सुख किसी बाहरी चीज व व्यक्ति से नहीं मिलता है। इसके लिए मन का अहंकार छोड़ कर सच्चे मन से सुख तलाशने की जरूरत होती है। 

- जिस दिन दुनिया में प्रेम की शक्ति और शक्ति के ऊपर प्रेम हावी हो जाएगा, उस दिन से पूरी दुनिया में शांति स्थापित हो जाएगी। 

- किसी भी काम को हमेशा प्यार से करें। तभी वह सफल हो पाएंगा। इसकी बजाएं इसे ना करने में ही भलाई हैं। 

- खुद को अच्छे से जानने का तरीका खुद को दूसरों की सेवा में डुबो देना है। 

- हमेशा पाप से घृणा करो। मगर पाप करने वाले पापी से नहीं। ऐसे में उससे प्रेम भरा व्यवहार रखें। 

- हर चीज हमारे अंदर ही समाई हुई है। ऐसे में हमेशा अपनी अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनिए। 


 

Related News