20 APRSATURDAY2024 8:35:28 AM
Nari

रिया चक्रवर्ती की FIR पर बोलीं सुशांत की बहनें- सब मनगढ़ंत, वह बदला लेना चाहती है

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 05 Nov, 2020 02:57 PM
रिया चक्रवर्ती की FIR पर बोलीं सुशांत की बहनें- सब मनगढ़ंत, वह बदला लेना चाहती है

सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गुजरे 5 महीने होने जा रहे हैं लेकिन अभी भी एक्टर का केस सुलझा नहीं है। इस केस को एक तरफ जहां सीबीआई हैंडल कर रही हैं वहीं इसे एनसीबी के साथ-साथ ईडी भी देख रही है। सुशांत केस में रिया का नाम बार-बार आ रहा था इस केस में ड्रग एंगल के लिए रिया को जेल भी जाना पड़ा था। 

PunjabKesari

वहीं हाल ही में रिया ने सुशांत की बहनों प्रियंका और मीतू सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। दरअसल रिया ने सुशांत की बहनों पर धोखाधड़ी और अपने भाई के लिए दवाइयों का फर्जी पर्चा बनाने का आरोप लगाया था। इसके खिलाफ प्रियंका और मीतू ने एफआईआर खारिज करने के लिए याचिका दायर की थी। अब इस पर सुशांत की बहनों का रिएक्शन सामने आया है। 

खबरों की मानें तो सुशांत की बहनों ने कहा ,' रिया ने उनके खिलाफ जो शिकायत दर्ज कराई है वह मनगढ़त कहानी है । इस कहानी का कोई आधार नहीं है। रिया बस हमसे बदला लेना चाहती है और हम पर इस तरह के आरोप लगा कर हमें परेशान करना चाहती है। '

इतना ही नहीं सुशांत की बहनों ने वकील माधव थोरात के जरिए जवाब देते हुए ये भी कहा ,' रिया ने जानबूझकर पत्र छिपाया है जो खुद उसने 14 सितंबर को पुलिस को लिखा था। इसमे उसने कहा था कि 306 के तहत एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती है।'

PunjabKesari

गौरतलब है इससे पहले सुशांत की बहनों के खिलाफ दर्ज FIR पर मुंबई पुलिस का बयान सामने आया था। हलफनामे में पुलिस द्वारा कहा गया था कि याचिकाकर्ताओं या फिर किसी मृतक व्यक्ति की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाली बात से भी इंकार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि रिया चक्रवर्ती द्वारा दी गई जानकारियों के आधार पर प्रियंका और मीतू के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई थी। जिसमें आपराध होने की बात सामने आई थी। 

Related News