28 APRSUNDAY2024 2:17:45 PM
Nari

अनुराग कश्यप की बेटी की सगाई में स्टारकिड्स ने साड़ी में ढाया कहर, सब पर भारी पड़ी सुहाना

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 04 Aug, 2023 12:11 PM
अनुराग कश्यप की बेटी की सगाई में स्टारकिड्स ने साड़ी में ढाया कहर, सब पर भारी पड़ी सुहाना

बाॅलीवुड में पार्टीज़ आए दिन होती रहती है लेकिन एंगेज्मेंट और वो इवेंट कुछ हटके और खास होते है। कल मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप की एंगेजमेंट सेरेमनी रही। उन्होंने कुछ महीने पहले ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे (Shane Gregoire) से पहले विदेश में सगाई की थी और अब हिंदू रीति रिवाज से मुंबई में सगाई की। सगाई सेरेमनी में बीटाउन के नामी सितारे सज-धज के पहुंचे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

पहले कपल की बात करते है जोड़ी बहुत प्यारी है और दोनों मैचिंग कपड़ों में दिखे। आलिया और शेन ने वाइट एम्ब्रॉड्री वाला आउट्फ़िट चुना। आलिया लहंगे और शेन कुर्ता पायजमा और बंदगला जैकेट में दिखे। 

PunjabKesari

किंग खान की बेटी सुहाना ब्लू साड़ी में दिखी साड़ी और ब्लाउस एक दम परफेक्ट थे। उन्होंने साड़ी को बड़े अच्छे से कैरी किया इसके साथ सुहाना ने मैचिंग क्लच लिया था। लोगों को उनका ये लुक बेहद पसंद आया।

PunjabKesari
ख़ुशी कपूर भी साड़ी में नजर आई। ख़ुशी ने सिप्पी सितारे वाली बेबी पिंक साड़ी पहनी थी जिसका ब्लाउज स्किनी कलर का था ब्लाउज से मैच करते ही ख़ुशी ने बैग कैरी किया था।

PunjabKesari

श्वेता की बेटी पलक तिवारी भी इंगेजमेंट पार्टी में  दिखी। पलक ने भी स्किन बेज साड़ी पहनी थी और ब्रॉलेट स्टाइल ब्लाउज पहना था जो काफी रिवीलिंग लग रहा था। हालांकि पलक का मैकअप ओवर और  मेस्सी था जो यूज़र्स को पसंद नही आया।

PunjabKesari

 जावेद जाफ़री की बेटी अलाविया ज़ाफ़री ग्रीन कलर के लहंगे में दिखी। ब्रालेट ब्लाउज  के साथ उन्होंने चोकर नेकलेस पहना था और वैसे ही कलर की साड़ी में नजर आई टीवी एक्ट्रेस अदिति भाटिया।

PunjabKesari
 कल्कि कलमणि भी फ़्लोरल प्रिंट वाली साड़ी में दिखी जिसका ब्लाउज हालटर स्टाइल और बैकलेस था। कल्कि की क्यूट बेटी ने भी खूब लाइमलाइट बटौरी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


पार्टी में सैफ़ के बेटे इब्राहिम अली खान एक दम नवाबी लुक में दिखे वही अगस्त्य नंदा वाइट कुर्ते पायजामे और मीजान जाफरी डिज़ाइनर कुर्ता और ब्लैक लोअर में दिखे। 
 

Related News