26 APRFRIDAY2024 10:44:48 PM
Nari

'पगड़ी पहन सकते हैं तो हिजाब क्यों नहीं' सोनम कपूर ने उठाया सवाल तो मच गया बवाल

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 12 Feb, 2022 12:54 PM
'पगड़ी पहन सकते हैं तो हिजाब क्यों नहीं' सोनम कपूर ने उठाया सवाल तो मच गया बवाल

कर्नाटक में एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में हिजाब पहनने को लेकर छिड़ा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कई नेता और बॉलीवुड सेलेब्स ने इस विवाद की आलोचना की है। वहीं अब एक्ट्रेस सोनम कपूर भी इस विवाद में कूद गई हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसे लेकर अब खूब बवाल मच गया है। सोनम ने हिजाब को लेकर लोगों से सवाल किया है जिस वजह से एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है। 

PunjabKesari

दरअसल, सोनम ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर पूछा- 'अगर पगड़ी एक विकल्प हो सकता है तो हिजाब क्यों नहीं?' बस, फिर क्या था सोनम कपूर के पोस्ट करते ही लोगों ने उन्हें आड़े हाथ लिया और खरी-खोटी सुनाने लगे।

 

PunjabKesari

 

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने एक्ट्रेस पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा- 'काश किसी ने इन मैडम को समझाया होता पगड़ी और बुर्के में क्या फर्क है।'

 

 

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'यह लड़की मानसिक रूप से बीमार है। चिंता न करें, देश इन लोगों को गंभीरता से नहीं लेता है। कुछ लोग जो मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं, वह भी उनमें से एक है।' 

 

PunjabKesari

 

 

 

 

 

बता दें कर्नाटक के उडुपी जिले के एक सरकारी स्कूल में 6 लड़कियां क्लास में हिजाब पहनकर पहुंची थीं। जब उन्हें इसके लिए मना किया गया तो इस मामले विवाद का रुप ले लिया। छात्राओं ने आरोप लगाया था कि उन्हें हेडस्कार्फ पहनने की वजह से क्लास में आने से रोक दिया गया। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया जिस वजह से पथराव जैसी घटानाएं घटी। वहीं कर्नाटक सरकार ने बढ़ते विवाद को देखते हुए 3 दिन तक स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए।

Related News