26 APRFRIDAY2024 5:14:51 PM
Nari

धूमधाम से हुआ सोनम कपूर का बेबी शॉवर, खाने से लेकर डेकोरेशन तक सब कुछ था रॉयल

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 16 Jun, 2022 10:57 AM
धूमधाम से हुआ सोनम कपूर का बेबी शॉवर, खाने से लेकर डेकोरेशन तक सब कुछ था रॉयल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली है। इन दिनों वो अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही है। वो इस समय पति आनंद के साथ लंदन में है। हाल में ही उनकी बेबी शॉवर पार्टी हुई जिसकी एक झलक सोनम ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए दिखाई। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Leo Kalyan (@leokalyan)

 

बेबी शॉवर पार्टी में सोनम कपूर ने पिंक कलर का गाउन पहना था, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी। फैंस को भी सोनम का लुक पसंद आया। सिंगर Leo Kalyan ने एक्ट्रेस की मूवी का हिट सॉन्ग 'मसककली मसककली' गाया, जिस पर सोनम खुशी से झूमती नजर आईं। उनके पास बहन रिया कपूर भी बैठी दिखाई दी, जिन्होंने पार्टी को खूब इंजॉय किया।

PunjabKesari

 ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं कर बार की तरह इस बार भी सोनम की पार्टी एकदम रॉयल थी। खाने पीने से लेकर डेकोरेशन तक सबकुछ कस्टमाइज था। हर एक गेस्ट के लिए कस्टमाइज गिफ्ट्स भी थे। पूरी पार्टी में सभी ने बॉलीवुड गानों पर एन्जॉय किया। 

PunjabKesari
रिपोर्ट्स की माने तो सभी मेहमानों को तोहफे में एक पाउच दिया, जिसमें नेकपीस थे, जो गेस्ट के नाम के बने थे।  बता दें कि प्रेग्नेंट सोनम कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव है।प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट के बाद से ही वह एक से बढ़कर एक  फोटोशूट करवा रही है, हर तस्वीर में वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आती है। 

Related News