24 APRWEDNESDAY2024 4:37:22 PM
Nari

थोड़ी सी जमीन थोड़ा आसमान... के गायक भूपिंदर सिंह का रात में हुआ अंतिम संस्कार

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 19 Jul, 2022 10:31 AM
थोड़ी सी जमीन थोड़ा आसमान... के गायक भूपिंदर सिंह का रात में हुआ अंतिम संस्कार

बॉलीवुड जगत से आए दिन दुखद खबर सामने आ रही है। ‘नाम गुम जाएगा’, ‘दिल ढूंढता है’ जैसे गीतों के लिए मशहूर गज़ल गायक भूपिंदर सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। संदिग्ध पेट के कैंसर और कोविड​​-19 से संबंधित समस्याओं के कारण 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। कोरोना के चलते पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए भी नहीं रखा गया, रात को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

PunjabKesari

भूपिंदर सिंह ने साेमवार को मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। गायक की पत्नी मिताली सिंह ने बताया कि उनके पति को आठ से दस दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था क्योंकि उन्हें पेशाब में किसी तरह का संक्रमण था। जांच के दौरान वह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए

PunjabKesari
मिताली सिंह ने बताया कि संदिग्ध पेट के कैंसर के कारण शाम लगभग सात बजकर 45 मिनट पर उनका निधन हो गया, उन्हें कोविड-19 था।’’पांच दशक के लंबे करियर में गायक ने ‘दुनिया छुटे यार न छुटे’ (‘‘धर्म कांटा’’), ‘थोड़ी सी जमीन थोड़ा आसमान’ (‘‘सितारा’’), ‘दिल ढूंढता है’ (‘‘मौसम’’), ‘नाम गुम जाएगा’ (‘‘किनारा’’) जैसे कई प्रसिद्ध गीत दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के साथ गाया था।

PunjabKesari
अमृतसर में जन्मे गायक के परिवार में उनकी भारतीय-बांग्लादेशी पत्नी और एक बेटा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रसिद्ध गायक के निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा, ‘‘भूपिंदर सिंह के निधन से हमने एक ऐसा कलाकार खो दिया है, जिनकी आवाज़ ने कई ग़ज़लों को अमर और अविस्मरणीय बना दिया। उनके गीत दर्शकों के मन में गूंजते रहेंगे।’’


 

Related News