19 APRFRIDAY2024 11:50:22 PM
Nari

शाहिद कपूर की नानी का हुआ निधन, ईशान ने शेयर की पोस्ट

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 19 Jan, 2020 11:04 AM
शाहिद कपूर की नानी का हुआ निधन, ईशान ने शेयर की पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और ईशान खट्टर की नानी खादिजा अजीम का शनिवार को निधन हो गया। खादिजा अजीम एक फ्रीडम फाइटर और फेमस जर्नलिस्ट थी। शाहिद और ईशान दोनों ही अपनी नानी के बेहद करीब थे। नानी के निधिन के बाद ईशान ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर की जिस पर काफी बॉलीवुड सितारों ने कमेंट किया और शोक व्यक्त किया। खादिजा, नीलिमा अजीम की मां थी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Ammi.. you instilled wit, fire, knowledge, perseverance, purpose and meaning in all of us. Freedom fighter, writer, translator, editor.. sister, wife, mother, aunt, grandmother, friend, confidant - you were so many things and more. They don’t make them like you anymore. Blessed to have had you in my life. I’ll carry a small piece of your vast presence with me always. You’ll never be forgotten by anybody whose life you deeply impacted. In the first picture on the left, my Nani - Khadija Azeem - with her sister and my grand aunt, Shahida ammi. Here she is beaming proudly at her elder grandson’s wedding reception. The second picture is her with her two children, my Mamoo and my mother. And the third is her with her favourite aunt and mom.

A post shared by Ishaan (@ishaankhatter) on Jan 17, 2020 at 10:49pm PST

 

PunjabKesari

ईशान ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि-  अम्मी, आपने हम सभी के अंदर ज्ञान, आग, मकसद और दृढ़ता भरी। आप एक स्वतंत्रता सेनानी, लेखिका, अनुवादक और संपादक होने के अलावा एक मां, बहन, पत्नी, नानी और दोस्त भी थीं। आपको अपने जीवन का हिस्सा पाकर मैंने काफी धन्य है। मैं हमेशा आपके अस्तित्व का हिस्सा अपने साथ रखूंगा। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कुछ पुरानी फोटोज शेयर की है। इस पोस्ट पर उनके दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्ववी कपूर के साथ अंशुला कपूर, विक्रांत मेस्सी और सोभिता धुलिपाला ने रिएक्शन दिया। 

PunjabKesari

PunjabKesari

ईशान के साथ उनके पिता ने भी खादिजा में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा- वह जीवन में एक संपूर्ण महिला और काफी सकारात्मक थी। उनका और उनके पति अनवर अजीम साहब का मेरे जीवन पर काफी प्रभाव रहा। आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगी। वहीं ईशान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह खाली पीली फिल्म में काम करते हुए नजर आने वाले है जिसमें वह अनन्या पांडे के अपोजिट नजर आएंगी। 
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News