21 FEBSATURDAY2026 11:34:10 PM
Nari

नई नवेली दुल्हन को छोड़ ड्यूटी पर लौटा सेना का जवान, शादी के लिए मिली थी सिर्फ दो दिन की मोहलत

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 09 May, 2025 06:23 PM
नई नवेली दुल्हन को छोड़ ड्यूटी पर लौटा सेना का जवान, शादी के लिए मिली थी सिर्फ दो दिन की मोहलत

नारी डेस्क:  माना जाता है कि देश के जवानों के लिए देश सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। आज भारतीय सेना के जवानों के चलते ही हमारा देश सुरक्षित हैं और हम चैन की नींद सो  पा रहे हैं। वर्तमान में दैश में पैदा हुए हालात के बीच हम आपको ऐसे जवान के बारे में बताने जा रहे हैं जो शादी के तुरंत बाद देश सेवा के लिए जा रहा है।  उस पर पूरे परिवार के साथ हमें भी गर्व है।
PunjabKesari

पाकिस्तान- भारत के बढ़ते तनाव के चलते सेना के जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। मध्य प्रदेश के  कुरावर निवासी वायुसैनिक मोहित राठौर की भी छुट्टियां कैंसिल हो गई है। दो दिन पहले दूल्हा बने मोहित फर्ज निभाने के लिए वापस अपनी ड्यूटी पर जा रहे हैं। उनके माता- पिता का कहना है कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। 
PunjabKesari

भारत- पाक तनाव के बाद जब मोहित को  छुट्टी कैंसिल होने का फोन आया तो उन्होंने बताया कि उनकी गुरुवार को शादी है, तब उन्हें शनिवार तक की मोहलत दी गई। शादी के बंधन में बंधते ही मोहित ने अपना सामान पैक कर लिया, अब वह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि विपरीत परिस्थितियों में देश की रक्षा करना ही सबसे पहला कर्त्तव्य है। वहीं उनकी पत्नी ने भी साहस दिखाते हुए कहा- "आप देश की करोड़ों सिंदूर की लाज हैं, जाइए, मैं इंतजार करूंगी।"

Related News