06 MAYMONDAY2024 1:57:22 AM
Nari

सपने में इन देवी- देवताओं का दिखना होता है बेहद शुभ, बन जाते हैं सारे बिगड़े काम

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 22 Sep, 2023 05:47 PM
सपने में इन देवी- देवताओं का दिखना होता है बेहद शुभ, बन जाते हैं सारे बिगड़े काम

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सोते समय कई बार सपनों में देवी- देवताओं का दर्शन देना कुछ संकेत देता है। देवी- देवताओं का दर्शन देना कुछ संकेत देता है। देवी- देवताओं के सपने का देखना हमारे भाग्य से जुड़ा होता है। आइए स्वप्न शास्त्र के मुताबिक रात में देखे गए अलग- अलग देवी- देवताओं के स्वप्न का अलग- अलग अर्थ जानते हैं....

भगवान राम का सपना

सपने में भगवान राम को देखने का संकेत देता है कि आपको जीवन में बड़ी सफलता मिलने वाली है और उन्नति के मार्ग खुलने वाले हैं।

PunjabKesari

मां लक्ष्मी का सपना

स्वप्न शास्त्र के हिसाव से सोते समय मां लक्ष्मी का सपना देखना अचानक से धन लाभ और घर में सुख- समृद्धि का संकेत देती हैं।

PunjabKesari

मां सरस्वती का सपना

सपने में मां सरस्वती का नजर आना बहुत अच्छा माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि शिक्षा और पढ़ाई- लिखाई के क्षेत्र में आपको जल्द ही सफलता मिलने वाली है। आप कुछ ऐसी उपलब्धि हासिल कर पाएंगे, जिसके लिए आप लंबे से प्रयास कर रहे थे, आपको दफ्तर में कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

भगवान गणेश का सपना

स्वप्न शास्त्र में कहा गया है कि भगवान गणेश का सपने में दर्शन देना काफी शुभ होता है। ये इस बात का संकेत होता है कि व्यक्तिव के अटके हुए सारे काम अब पूरे होने जा रहे थे। साथ ही उनके जीवन में आ रही बाधाएं भी भगवान गणेश की कृपा से अब दूर हो जाएंगी।

PunjabKesari

भगवान विष्णु का सपना

अगर किसी व्यक्ति को सपने में भगवान विष्णु के दर्शन होते हैं तो समझ लीजिए कि अब उसके भाग्योदय का समय आ गया है और सुखद भगवान हरि इस बारे में संकेत करने आए हैं। इस सपने के दिखने के बाद इंसान की समस्याएं एक- एक कर दूर होने लगती है और कामयाबी की ओर बढ़ने लगता है।

सपने में शिवलिंग दिखना

सपने में भगवान शिव के शिवलिंग का दिखना एक शुभ संकेत माना जाता है। कहा जाता है कि इस तरह शिवलिंग दिखने का अर्थ ये होता है कि भगवान शिव आपसे प्रसन्न हैं और अब आपके सभी कष्टों का उद्धार होने वाला है। साथ ही आपकी आर्थिक तंगी भी अब बीते दिनों की बात बनने वाली है।

PunjabKesari

Related News