बॉलीवुड एक्ट्रेस सना सईद आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। बेहद खूबसूरत फ्लेक्सिबल बॉडी, और फिटनेस के मामले में सना किसी से कम नहीं है। अपनी स्लिम फिगर के कारण आज सना हॉट एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। चलिए उनके बर्थ-डे के मौके पर जानें कि वह खुद को फिट रखने के लिए क्या-क्या करती हैं।
सना सईद का फिटनेस सीक्रेट
1. कार्डियो
परफेक्ट बॉडी शेप पाने के लिए सना कार्डियो एक्सरसाइज जरूर करती हैं। यह एक्सरसाइज आर्म्स के साथ टांगों, थाई और हिप्स मसल्स को भी टारगेट करती है, जिससे आपको परफेक्ट फिगर मिलता है। इसके साथ ही इससे कौलोरीज भी तेजी से बर्न होती है।
2. हेडस्टैंड
सना की वर्कआउट लिस्ट में हेडस्टैंड भी शामिल है। बॉडी को मजबूत बनाने के अलावा हेडस्टैंड बैलेस बनाने में हेल्प करता है। इसे करने से शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है, जिससे दिमाग शांत रहता है। दिमाग शांत रहने के कारण आप स्ट्रेस, टेंशन और डिप्रैशन से बचे रहते हैं। इसके साथ ही यह एक्सरसाइज लोअर बैक और इनर थाई को भी मजबूत बनाता है, जिससे आप बुढ़ापे में कई बीमारियों से बचे रहते हैं।
3. डांस भी है फिटनेस सीक्रेट
एक्ट्रेस सना का कहना है कि फिट रहने के लिए डांस सबसे बढ़िया वर्कआउट है। वह रोज आधा घंटे के लिए डांस जरूर करती है। इनका कहना है कि इससे उन्हें न केवल फिट रहने में मदद मिलती है बल्कि यह उनके मूड़ को भी ठीक रखता है। आप भी सना की तरह फिट और स्लिम रहने के लिए करीब 30 मिनट डांस जरूर करें।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP