25 APRTHURSDAY2024 12:35:48 AM
Nari

हार्ट अटैक से पहले यह काम कर रहे थे रेमो डिसूजा, मुश्किल वक्त में इस एक्टर ने दिया पूरा साथ

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 27 Dec, 2020 03:50 PM
हार्ट अटैक से पहले यह काम कर रहे थे रेमो डिसूजा, मुश्किल वक्त में इस एक्टर ने दिया पूरा साथ

रेमो डिसूजा  और उनके परिवार पर इन दिनों दुखों का पहाड़ तब टूट पड़ा जब उन्हें हार्ट अटैक आया। इस खबर के आने के बाद फैंस भी काफी परेशान हो गए और वह लगातार रेमो की अच्छी सेहत के लिए दुआएं करने लगे। इस बीच बहुत सारे स्टार्स भी उन्हें मिलने के लिए पहुंचे। रेमो की पत्नी लिजेल ने पति की एक वीडियो शेयर कर फैंस को हेल्थ अपडेट दी थी। वहीं अब रेमो ठीक होकर घर वापिस आ गए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)

इस एक्टर ने लिजेल का दिया साथ 

 रेमो के घर आने के बाद लिजेल ने पति के साथ एक खास पोस्ट भी शेयर की थी जिसमें उन्होंने एक्टर सलमान खान का जिक्र किया था और उन्हें ऐंजल बताया था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान ने रेमो की पत्नी लिजेल का इस मुश्किल घड़ी में काफी साथ दिया। एक न्यूज वेबसाइट की  रिपोर्ट के अनुसार जब रेमो को अस्पताल पहुंचाया गया तो रेमो की पत्नी लिजेल ने सबसे पहले सलमान खान को कॉल किया लेकिन उस समय तो एक्टर का फोन बिजी आ रहा था लेकिन सलमान ने बाद में उन्हें कॉल किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Liz (@lizelleremodsouza)

लगातार संपर्क में थे सलमान 

खबरों की मानें तो लिजेल काफी घबराई हुई थीं लेकिन इस दौरान सलमान खान लगातार उनके संपर्क में थे। लिजेल रेमो की इस हालत से इतनी घबरा गई थी कि उन्होंने इसकी जानकारी बच्चों को भी न दी। आपको बता दें कि रेमो के घर वापिस आने के बाद लिजेल ने सभी दोस्तों के लिए खास पोस्ट शेयर की थी जिसमें सलमान खान का जिक्र किया हुआ था। वहीं वेबसाइट के साथ बातचीत में लिजेल ने कहा था  'मैं ज्यादा कुछ नहीं बताना चाहती हूं लेकिन सभी जानते हैं कि सलमान का खान दिल बहुत बड़ा है।'

हार्ट अटैक से पहले ट्रेडमिल पर थे रेमो 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)

एक वेबसाइट की खबर की मानें तो रेमो उस दिन ट्रेडमिल पर थे जिसके बाद वह कुछ देर एक्सरसाइज करने लगे। उन्होंने पत्नी को भी एक्सरसाइज करने को कहा। इसके बाद अचानक से ही रेमो के सीने में अचानक तेज दर्द उठा लेकिन पहले उन्हें लगा कि इसका कारण एसिडिटी है लेकिन जैसे ही रेमो ने सीढ़ियां चढ़ीं तो उन्हें उल्टी होने लगी।  लेकिन इस मुश्किल घड़ी में सलमान खान ने रेमो और उनके परिवार को पूरा इमोशनल सपोर्ट दिया। 

रेमो ने की बर्थडे विश 

आपको बता दें कि आज सलमान खान के जन्मदिन पर रेमो ने उनका शुक्रिया किया और एक्टर के लिए एक खास पोस्ट भी शेयर की है। 

Related News