28 MARTHURSDAY2024 5:08:27 PM
Nari

दिलीप कुमार के निधन की खबरों पर भड़कीं सायरा बानो, बोलीं- साहब अब ठीक हैं

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 07 Jun, 2021 02:00 PM
दिलीप कुमार के निधन की खबरों पर भड़कीं सायरा बानो, बोलीं- साहब अब ठीक हैं

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को सांस लेने में हो रही दिक्कता के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। खबरों के मुताबिक उनके फेफड़ों में पानी भर गया था। जिसे बाइलिटरल प्ल्यूरल इफ्यूजन कहा जाता है। अस्पताल केा डाॅक्टस की देखरेख में एक्टर का इलाज किया जा रहा है। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबरें ने जोर पकड़ा हुआ है। जिसे देखते हुए दिलीप कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो भड़क गई हैं। 

PunjabKesari

सायरा बानो ने दिलीप कुमार के निधन की अफवाह उड़ाने वाले को जमकर लताड़ लगाई है। एक्ट्रेस ने दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। सायरा बानो ने ट्वीट कर लिखा, 'व्हाट्सएप फॉरवर्ड पर विश्वास न करें। साहब ठीक हैं। आपकी दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। डॉक्टरों के अनुसार, वह 2-3 दिनों में घर आ जाएंगे। इंशाअल्लाह।'

 

 

इसके साथ ही उन्होंने दिलीप कुमार के तबीयत की जानकारी देते हुए कहा कि वह वेंट्लेटर पर नहीं बल्कि ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से एक्टर को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जिसके बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां अब उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। 

PunjabKesari

बता दें इससे पहले भी पिछले महीने दिलीप कुमार को चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के 2 दिन बाद एक्टर को छुट्टी मिल गई थी। उनकी पत्नी सायरा बानो ने एक्टर की तबीयत के लिए दुआ करने के लिए फैंस का धन्यवाद भी किया था।

Related News