19 APRFRIDAY2024 10:17:58 PM
Nari

ऋषि कपूर के निधन पर शोक में डूबा पूरा बॉलीवुड, यूं ब्यां किया दर्द

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 30 Apr, 2020 11:06 AM
ऋषि कपूर के निधन पर शोक में डूबा पूरा बॉलीवुड, यूं ब्यां किया दर्द

इरफान खान के बाद बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका, अभिनेता इरफान खान को खोने के बाद बॉलीवुड के लिए एक ओर बुरी खबर सामने आई है। कल बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर को बुधवार की रात मुंबई के एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। मगर, आज वो दुनिया को अलविदा कह गए। बीती रात उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली हैं।

PunjabKesari

 ऋषि के निधन की खबर की पुष्टि सबसे पहले अमिताभ बच्च ने ट्वीट करके दी।  अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, ' वो चले गए.. ऋषि कपूर... वो चले गए.. उनका निधन हो गया। मैं टूट गया हूं।' अमिताभ के अलावा पूरा बॉलीवुड उनको खोने के गम है। स्टार्स ने ट्वीट कर उनको खोने का दर्द बयां किया।

PunjabKesari

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा- 'ऐसा लग रहा है कि मैं कोई भयानक सपना देख रहा हूं। मुझे अभी ऋषि कपूर के निधन के बारे में पता चला। इस खबर से दिल टूट गया है। वो एक लीजेंड हैं, बेहतरीन सह-कलाकार हैं और मेरे परिवार के अच्छे दोस्त भी हैं।' 

जूही चावला ने भी ट्वीट किया- 'नहीं नहीं नहीं..ये नहीं होना चाहिए था। ये बेहद दुखद हैं। इस खबर से बहुत दुखी हूं। मैं हैरान हूं इतना कि आपको बता भी नहीं सकती....

PunjabKesari

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने ट्वीट कर लिखा- 'इस खबर के साथ ही मेरी आंख खुली। एक महान कलाकार और करोड़ों लोगों के दिलों में राज करने वाला अभिनेता हमे छोड़कर चला गया। आपका स्टाइल, मुस्कुराहट..हमेशा याद करेंगे।'

PunjabKesari

अनुष्का शर्मा ने भी ट्वीट किया वे लिखती है- 'मेरे पास इस महान अभिनेता को खोने के बाद कोई शब्द नहीं है। मैं हाथ में फोन को पकड़ी हुई हूं लेकिन यकीन नहीं हो रहा। कल इरफान और आज....बहुत दुखी हूं। मुझे पूरा यकीन है कि आप इससे बाहर आ जाओगे। आप हमेशा याद आओगे। भगवान आपनी आत्मा को शांति दे सर।'

PunjabKesari

अजय देवगन ने ट्वीट कर लिखा- 'एक के बाद एक तकलीफ। ऋषि जी के निधन से आहत हूं। हम लोगों ने राजू चाचा फिल्म में एक साथ काम किया था। तब से लगातार उनके संपर्क में रहा हूं। नीतू जी, रणबीर, रिधिमा और डब्बू जी के प्रति मेरी संवेदनाएं।'

बॉलीवुड की महान गायिका लता मंगेशकर ने भी ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया ,उन्होंने दो ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में लिखा- 'क्या कहूं ? क्या लिखूं कुछ समझ में नहीं आ रहा है। ऋषि जी के निधन से मुझे बहुत दुख हो रहा है। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री की बहुत हानि हुई है। ये दुख सहने के लिए मेरे लिए बहुत मुश्किल है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

PunjabKesari

दूसरे ट्वीट में तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'कुछ समय पहले ऋषि जी ने उनकी और मेरी तस्वीर भेजी थी। वो सब दिन,सब बातें याद आ रही हैं। मैं शब्दहीन हो गई हूं।'

करण जौहर ने भी ट्वीट किया, उन्होंने लिखा 'वो मेरा बचपन था...'

PunjabKesari


 

 

Related News