01 MAYWEDNESDAY2024 3:43:57 PM
Nari

Glowing skin पाने के लिए जानिए फेस मास्क लगाने का सही समय

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 09 May, 2023 01:03 PM
Glowing skin पाने के लिए जानिए फेस मास्क लगाने का सही समय

हर कोई चाहता है की हमारी त्वचा हमेशा चमकती दमकती रहें। जिसके लिए हम महंगे-महंगे प्रॉडक्ट्स या फेसमास्क का इस्तेमाल करते हैं लेकिन चमकती त्वचा पाने के लिए आपको इतनी जद्दो-जहद करने के बाद भी कोई फायदा नहीं होता। इसका एक ही कारण है कि आप फेसमास्क को सही तरीके से चेहरे पर नहीं लगा रही। जिसकी वजह से आपकी त्वचा पर कोई निखार नहीं आता। इसीलिए आज हम आपको बताएंगे फेसमास्क लगाने का सही समय। तो चलिेए जानते है उसके बारे में।

नहाने से पहले फेसमास्क लगाना

चेहरे पर मुंहासों को रोकने वाले, क्लींजिंग और एक्सफोलिएटिंग मास्क को नहाने से पहले लगाएं तो उसका रिजल्ट अच्छा आता है। ध्यान रहे मास्क को लगाने और मास्क को एक्सफोलिएट करने के बाद चेहरे पर कुछ समय के लिए लगा रहने दें। इसे हटाने के लिए हल्के गुनगुने पानी से साफ करना होता है। ये मास्क रोमछिद्रों की गंदगी को साफ करने, मृत त्वचा, सीबम और दूषित पदार्थों को साफ करने में मदद करता है।

PunjabKesari

नहाने के बाद फेसमास्क लगाना

नहाने के बाद फेसमास्क को लगाना सही होता है। क्योंकि फेस मास्क के तत्वों को अवशोषित करने के लिए ये सही समय माना जाता है। आपकी त्वचा को जिन तत्वों के अवशोषण की आवश्यकता होती है, उनसे संबंधी मास्क को आप नहाने के बाद अप्लाई कर सकती हैं।

फेसमास्क लगाने का सही समय क्या है?

वैसे आप फेस मास्क को अपनी सहूलियत के मुताबिक भी सुबह और शाम को इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए आपको अपनी त्वचा के टाइप का पता होना चाहिए। लेकिन जब आप हाइड्रेटिंग या एंटी एजिंग फेस मास्क का उपयोग नहाने से पहले करती हैं तो ये संभावना अधिक होती है कि इसके तत्व नहाते समय धुल जाते हैं। इससे फेस मास्क का फायदा कम होता है।

PunjabKesari

 

 

Related News