19 MAYSUNDAY2024 7:28:13 AM
Nari

बार-बार सूखता है मुंह? इसे बिल्कुल भी ना करें नजरअंदाज, हो सकती हैं ये Health Problems

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 09 Apr, 2023 05:22 PM
बार-बार सूखता है मुंह? इसे बिल्कुल भी ना करें नजरअंदाज, हो सकती हैं ये Health Problems

मुंह सूखना काफी आम बात होती है। ज्यादातर लोग इसको लेकर ज्यादा सोचते नहीं हैं। लेकिन इसे अनदेखा करना समस्या पैदा कर सकता है क्योंकि मुंह सूखना कई गंभीर बीमारियों की तरफ इशारा करता है। आइए जानते हैं मुंह सूखने की समस्या क्या है, यह क्यों होता है, इससे कौन सी बीमारियों के संकेत मिलते हैं और इससे बचने के क्या-क्या उपाय होते हैं...

मुंह सूखने की समस्या क्यों होती है

मुंह सूखने की समस्या तब होती है, जब लार ग्रंथियां लार बनाने का काम करना बंद कर देती हैं। इसे जेरोस्टोमिया कहा जाता है। लार बनना शरीर की एक जरूरी प्रक्रिया है। लार का काम दांतों के बैक्टीरिया से बनने वाले एसिड को खत्म करना होता है। इससे दांतों में कीड़े नहीं लगते हैं। यह खाना को निगलने में मदद करती है। जब मुंह सूखने लगता है, तब ये सारे फंक्शन्स प्रभावित होते हैं।

मुंह सूखने इन बीमारियों का हो सकता है इशारा

 

PunjabKesari

डायबिटीज
रूमेटाइट अर्थराइटिस
हाइपरटेंशन
एनेमिया
पार्किंसंस डिजीज

 

मुंह सूखने के कारण

डिहाइड्रेशन की वजब से मुंह सूखता है।
कुछ एलोपैथिक दवाईयों की वजह से भी ऐसा हो सकता है।
कैंसर में केमोथ्रेपी के चलते हो सकती है ये समस्या।
पेट की खराबी की वजह से यह समस्या हो सकती है।

 

PunjabKesari

क्या होते हैं मुंह सूखने के लक्षण

मुंह से बदबू आना
खाना चहाने और निगलने में दिक्कतें होना
लार का गाढ़ा होना
दांतों में कीड़े की समस्या
मुंह का स्वाद फीका पड़ना
मसूड़ों में खुजली की समस्या या इससे जुड़ी दिक्कतें

PunjabKesari

Related News