02 MAYTHURSDAY2024 12:32:26 PM
Nari

हर पुरुष में होनी चाहिए श्री राम जैसी ये आदतें, वैवाहिक जीवन हो जाएगा सुखमय

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 18 Jan, 2024 06:06 PM
हर पुरुष में होनी चाहिए श्री राम जैसी ये आदतें, वैवाहिक जीवन हो जाएगा सुखमय

भगवान श्री राम को यूं ही नहीं 'मर्यादा पुरुषोत्तम' कहा जाता है। वो हमेशा से सत्य की हर पर चले और हर परिस्थिती में अपनी पत्नी सीता माता का साथ दिया। उन्होंने किसी भी परिस्थिति में अपनी मर्यादाओं का उल्लंघन नहीं किया। ये ही वजह है कि आजकल के लोग भगवान राम को अपना आदर्श मानते हैं और उनकी तरह शांत और सौम्य स्वभाव पाना चाहते हैं। बहुत सी महिलाएं भी भगवान राम जैसा पति चाहती हैं। हालांकि आजकल के पुरुषों के लिए श्री राम के गुणों को पूरी तरह से अपनाना काफी मुश्किल हो सकता है। लेकिन अगर कोई लड़का सीता जैसी पत्नी की इच्छा रखता है तो शादी से पहले उसे भगवान श्री राम के गुणों को अपनाना होगा, ताकि वो अपनी पत्नी को खुश रख सके। आइए जानते हैं इसके बारे में...

PunjabKesari

पत्नी का दिल ऐसे जीतें

भगवान विष्णु ने राम के रूप में अवतार लेकर मनुष्य को ये सिखाया कि जीवन आसान नहीं है। वहीं भगवान होते हुए उन्हें भी इतने आसानी में मां सीता उन्हें नहीं मिली थीं। उन्हें कई सारे जतन करने पड़े थे और स्वंयवर में शिव जी का भारी धनुष उठाना पड़ा था, तब जाकर उन्हें मां सीता मिली थी। आज के समय में भी अगर आपको सीता सी पत्नी चाहिए तो सबसे पहले उनका दिल जीतें। प्यार जीतने के लिए काफी मेहनत चाहिए। इसके लिए आपको अपनी होने वाली पत्नी के सामने खुद को साबित करना होगा और प्यार से उनका दिल जीतना होगा।

पत्नी का सुख- दुख में दें साथ

शादी के बाह हर पति का फर्ज होता है कि वो अपनी पत्नी के सुख का ख्याल रखे। भगवान राम हर सुख- दुख में सीता माता का साथ देते थे। इसलिए सीता माता जैसी पत्नी पाने के लिए आपको भगवान राम सा परिश्रम करना पड़ेगा।

PunjabKesari

पत्नी को भावनाएं समझें

अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने की आदत एक आदर्श पुरुष में होती है, जिस तरह श्री राम माता सीता की हर एक भावनाओं का ख्याल रखते थे, उसी तरह आपको भी अपने पार्टनर के लिए खुद को साबित करना होगा। जैसे माता सीता ने श्री राम से किसी चीज के लिए आग्रह किया तो उन्होंने उसे पूरा किया, उसी तरह आपको भी अपनी पत्नी की हर एक बात का ख्याल रखना चाहिए।

Related News