17 MAYFRIDAY2024 2:56:39 AM
Nari

परिणीति के साथ सगाई करके बदली AAP नेता राघव चड्ढा की जिंदगी, बोले - 'अब पार्टी के सदस्य...'

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 Jul, 2023 05:12 PM
परिणीति के साथ सगाई करके बदली AAP नेता राघव चड्ढा की जिंदगी, बोले - 'अब पार्टी के सदस्य...'

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने जब से एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ शादी की है वह फैंस की सुर्खियों में बने ही रहते हैं। राजनीति से ताल्लुक रखने वाले नेता राघव से आजकल राजनीति के कम और परिणीति के ज्यादा सवाल किए जाते हैं हालांकि वह इन सब सवालों का जवाब देने से कतराते हैं। हांलाकि अभी एक इंटरव्यू में राघव ने अपनी सगाई के बाद रिश्ते में आए बदलाव के बारे में खुलकर बात की है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति से सगाई करने के बाद उनकी जिंदगी में क्या-क्या बदलाव आए हैं। आपको बता दें कि आप नेता ने 13 मई को राघव चड्ढा के साथ सगाई की थी। लेकिन दोनों की शादी की डेट अभी तक फाइनल नहीं हुई।

पॉलिटिशन के प्यार में नहीं पड़ना चाहती थी परिणीति 

परिणीति चोपड़ा किसी पॉलिटिशन से शादी नहीं करना चाहती थी लेकिन फिर भी उन्होंने राघव को अपना दिल दे दिया। आउटिंग पर दोनों साथ दिखते थे हालांकि कुछ दिनों बाद दोनों ने रिश्ता ऑफिशियल कर दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इस साल यानी की 2023 के आखिर तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

PunjabKesari

राघव की जिंदगी में सगाई के बाद आया यह बदलाव 

राघव ने बताया कि पहले उनके क्लीगस, पार्टी के को वर्कर्स और सीनियर्स शादी को लेकर चिढ़ाते थे लेकिन अब उन्हें कम टीज करते हैं। क्योंकि अब सब जानते हैं कि वह जल्दी ही परिणीति के साथ शादी करने वाले हैं। वहीं कुछ दिनों पहले राघव और परिणीति उदयपुर में गया था। वहीं फैंस का मानना था कि दोनों वेडिंग लोकेशन देखने गए हैं। इसके अलावा दोनों की शादी का भी फैंस को काफी इंतजार है। सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों ने कपल पर अपना प्यार बरसाया था।

PunjabKesari

दोस्ती के बाद हुआ प्यार 

वहीं अगर बात परिणीति और राघव की लव लाइफ की करें तो दोनों पहले बहुत ही अच्छे दोस्त थे। दोस्ती के बाद दोनों के बीच में प्यार बड़ा। उनकी जोड़ी फैंस को काफी अच्छी लगती है। दोनों जब भी साथ आते हैं तो मीडिया उन्हें घेर लेती है। 

PunjabKesari

Related News