05 MAYSUNDAY2024 4:04:48 PM
Nari

बहन परिणीति की सगाई में देसी गर्ल प्रियंका ने लूटी महफिल, डिजाइनर साड़ी में दिखाई अदाएं

  • Edited By palak,
  • Updated: 14 May, 2023 11:48 AM
बहन परिणीति की सगाई में देसी गर्ल प्रियंका ने लूटी महफिल, डिजाइनर साड़ी में दिखाई अदाएं

बीती रात बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आप के सांसद राघव चड्ढा के साथ सगाई कर ली है। कपल काफी समय से फैंस की सुर्खियों का विषय बना हुआ था। आए दिन दोनों को डिनर डेट पर भी स्पॉट किया जाता था। ऐसे में दोनों ने फैंस की एक्साइटमेंट तोड़ते हुए बीती रात दिल्ली में सगाई कर ली हैं। दोनों की सगाई का फंक्शन काफी प्राइवेट था जिसमें कुछ मेहमान और दोनों के परिवार वाले शामिल हुए थे। वहीं बहन परिणीति की सगाई के लिए विदेशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई। प्रियंका ने अपने लुक के जरिए सगाई में पूरी लाइमलाइट लूट ली। 

नियॉन कलर की ऑफ शॉल्डर साड़ी में दिखी देसी गर्ल 

प्रियंका चोपड़ा ने खास शाम के लिए नियॉन कलर की ऑफ शॉल्डर साड़ी गाउन कैरी किया। डिजाइनर ड्रेस में पीसी काफी खूबसूरत दिख रही थी। गले में मंगलसूत्र, हीरों का हार, हाथों में कंगन पहने हुए प्रियंका ने पूरे देसी लुक में सगाई का फंक्शन अटेंड किया। प्रियंका ने अपने देसी लुक के साथ शाम की सारी महफिल लूट ली।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

हाथ जोड़ दिए मीडिया को पोज 

वहीं प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान मीडिया को काफी पोज दिए। इस दौरान प्रियंका ने विक्ट्री का साइन बनाते हुए पोज दिया और मीडिया को स्माइल भी पास की। उनकी इस अदा पर फैंस भी दीवाने हो गए हैं। हालांकि इस दौरान बेटी मालती और उनके पति निक जोनस नजर नहीं आए। प्रियंका अकेली ही बहन की शादी में शामिल हुई हैं। 

PunjabKesari

जमकर दिए राघव परिणीति ने मीडिया को पोज 

पैपराजी भी राघव परिणीति की सगाई का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में दोनों ने उनका इंतजार खत्म करते हुए खुद बाहर आकर मीडिया को पोज दिए। दोनों कपूरथला हाउस से बाहर आकर मीडिया का शुक्रिया करते हुए दिखे। वहीं हाथों में हाथ डाले दोनों बहुत ही प्यारे लग रहे थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

जीजू निक जोनस ने दी बधाई 

परिणीति ने सगाई होने के बाद अपने इंस्टा पर फैंस के साथ मंगेतर राघव की तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरें शेयर करने के बाद परिणीति को सभी बधाई दे रहे हैं। वहीं इस दौरान जीजू निक जोनस ने भी परिणीति को बधाई दी है। निक जोनस ने कमेंट करते हुए लिखा - 'बधाई हो।' 

PunjabKesari

पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा ने कमेंट करते हुए लिखा  - 'बधाई हो' 

PunjabKesari

आयुषमान खुराना ने भी परिणीति की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि - 'बधाईयां'

PunjabKesari

कॉमेडियन किंग कपिल शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि - 'राघव और परिणीति आप दोनों को बहुत-बहुत बधाईयां। दोनों को ढेर सारा प्यार और खुशियां। भगवान आपको हमेशा खुश रखे।' 

PunjabKesari

सिंपल लुक से परिणीति ने जीता दिल 

वहीं यहां परिणीति की एंगजमेंट लुक को लेकर यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह एक डिजाइनर लहंगा पहनेंगी। लेकिन एक्ट्रेस ने सिंपल पीच कलर के प्लाजो सूट में महफिल लूट ली। वहीं उनके मंगेतर राघव चड्ढा ने पीच कलर का पजामा कुर्ता पहना जिसमें वह काफी हैंडसम दिख रहे थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


 

Related News