03 MAYFRIDAY2024 1:23:21 PM
Nari

Beyonce के कॉन्सर्ट में मां संग पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने की खूब मस्ती! देखिए वायरल फोटोज

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 09 Jun, 2023 05:12 PM
Beyonce के कॉन्सर्ट में मां संग पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने की खूब मस्ती! देखिए वायरल फोटोज

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में प्रियंका का शानदार एक्शन अवतार देखने को मिला था।  वहीं अब काम से थोड़ा ब्रेक लेकर एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। हाल ही में वो अपनी मां मधु चोपड़ा और कुछ दोस्तों के साथ हॉलीवुड सिंगर बेयॉन्से के कॉन्सर्ट में शामिल हुई थी। 

सिंगर बेयॉन्से के कॉन्सर्ट में झूमी प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस ने जमकर डांस किया। इस दौरान उनके साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी नजर आई। प्रियंका ने खुद इस वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर किया। इसमें वो ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं। वहीं दूसरे वीडियो में बेयॉन्से स्टेज पर एंट्री करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने गोल्डन कलर का आउटफिट पहना हुआ था, जिसके साथ उन्होंने लॉन्ग सफेद बूट्स कैरी किए हुए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

मां मधु संग प्रियंका की मस्ती

वहीं वीडियो के अलावा एक्ट्रेस की कुछ फोटोज और भी सामने आईं है जिसमें उसकी मां मधु चोपड़ा मंच पर बेयॉन्से के परफॉर्म करते हुए चीयर करती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'हैप्पी ऑलमोस्ट बर्थडे @drmadhuakurichopra।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

बेटी मालती को वॉक करती नजर आईं देसी गर्ल

इसके अलावा एक्ट्रेस ने इंस्टा  पर कुछ और स्टोरीज शेयर की जिसमें वो बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ तस्वीर साझा की। फोटो में उनकी दोस्ती तमन्ना दत्ता भी थीं। पहले फोटो में प्रियंका मालती को गोद में लिए हुए तमन्ना के साथ सड़क पर चल रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

प्रियंका की आने वाली फिल्में

बता दें कि प्रियंका आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' में नजर आई थी। अब एक्ट्रेस जल्द डायरेक्टर फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी हैं।
 

Related News