नारी डेस्क: भारतीय शादियों में लाल लहंगा हमेशा से ब्राइडल लुक का सबसे क्लासिक और ट्रेडिशनल विकल्प रहा है। लेकिन हाल के वर्षों में, पेस्टल, गोल्ड और आइवरी लहंगों का ट्रेंड बढ़ गया था। अब एक बार फिर से रेड ब्राइडल लहंगा फैशन में लौट आया है, और इसकी सबसे बड़ी वजह हैं प्रियंका और करीना की भाभियां, जिन्होंने अपनी शादी में लाल लहंगा पहना और इसे फिर से ट्रेंड में ला दिया।

नीलम उपाध्याय का रेड और गोल्डन लहंगा
लाल लहंगा का क्रेज लड़कियों में फिर बढ़ गया जब प्रियंका चोपड़ा की भाभी ट्रेडिशनल कलर के लहंगे में नजर आई। नीलम उपाध्याय ने गोल्डन कढ़ाई से जड़ा लाल लहंगा, ब्लाउज और मैचिंग दुपट्टा से अपने लुक पर चार चांद लगा दिया। उनका लहंगा भले ही रेड कलर का था, लेकिन हैवी गोल्डन कढ़ाई की वजह से सोने की तरह चमकता हुआ नजर आ रहा था। उनका ब्राइडल लुक देखने के बाद एक बार लाल लहंगे की डिमांड बढ़ गई।

अलेखा आडवाणी का पारंपरिक लाल लहंगा
करीना और करिश्मा कपूर की भाभी अलेखा आडवाणी भी लाल लहंगा पहनकर आदर जैन की दुल्हन बनी। पारंपरिक लाल लहंगे के साथ मांग टीका और सिर पर लाल रंग की ओढ़नी में अलेखा सबसे खूबसूरत दुल्हन लगी। ये कलर उन पर काफी सूट कर रहा था।

अदिती हैदारी का सिंपल लहंगा लुक
अदिति राव हैदरी ने भी सुर्ख लाल लहंगे में शादी की थी, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बनी। अदिति के ब्राइडल लुक की खास बात यह थी कि उनका सिल्क का लहंगा काफी सिंपल था। इसके साथ उन्होंने ऑर्गेंजा दुपट्टा और बोट नेकलाइन वाली प्लेन फुल स्लीव्स चोली पहनी थी। वहीं, लहंगे के अपर पोर्शन को प्लेन रखते हुए नीचे हैवी एम्ब्रॉयडरी वर्क किया गया है। जिसने लुक में बैलेंस बनाया और अदिति ने इसे ग्रेस के साथ कैरी किया।

कैटरीना कैफ का प्योर रेड लहंगा
कटरीना कैफ भी सब्यसाची का प्योर रेड ब्राइडल लहंगा पहनकर विक्की कौशल की दुल्हनिया बनी थी। यह लहंगा गोल्डन एंब्रॉयडरी और हेवी दुपट्टे के साथ शानदार लग रहा था, जो क्लासिक इंडियन ब्राइडल लुक को रिप्रेजेंट कर रहा था।

राधिका का रॉयल लहंगा
अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका ने भी विदाई सेरेमनी के दौरान मनीष मल्होत्रा का रेड कलर का असली सोने के धागों से बना लहंगा पहना था। उनका ये लहंगा मल्टी पैनल वाला बनारसी ब्रोकेड का था, जिस पर सनसेट के दौरान दिखने वाले रंगों को कैद करने की कोशिश की गई। हाई नेक और फुल स्लीव्स के ब्लाउज पर असली सोने के तारों से पारंपरिक कारचोबी एम्ब्रॉइडरी हुई थी। इसके साथ मैचिंग बनारसी ब्रोकेड दुपट्टा पेयर किया था, जिसके साथ रेड और गोल्डन की वेल को टीमअप किया गया।

मौनी राय का डिजाइनर लहंगा
मौनी रॉय ने अपनी बंगाली वेडिंग में सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। उनकी शादी उनके ब्राइडल दुपट्टे के किनारे पर आयुशमति भव: लिखा हुआ था। उन्होंने ग्रीन और गोल्डन शेड में अनकट डाइमंड और एमरल्ड ज्वैलरी को अपने ब्राइडल लुक के लिए चुना था, उनका यह रॉयल लुक आज भी ब्राइड्स के लिए इंस्पिरेशन है।