27 APRSATURDAY2024 10:25:20 PM
Nari

जानिए कौन है Pratibha Kanoi? बिग- बी से लेकर देवेन्द्र फडणवीस तक हुए इनके मुरीद

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 10 Dec, 2023 01:22 PM
जानिए कौन है Pratibha Kanoi?  बिग- बी से लेकर देवेन्द्र फडणवीस तक हुए इनके मुरीद

किसी ने सही कहा है कि 'सपने देखने और उन्हें साकार करने की कोई सही उम्र नहीं होता है'। बस होना चाहिए मन में जज्बा। ऐसा ही कुछ कर दिखाया Pratibha Kanoi ने। 70 साल की उम्र में प्रतिभा फूड किचन (Mummy's Kitchen) का सक्सेसफुल बिजनेस चला रही है। मुंबई में इनका continental food इतना ज्यादा फेमस है कि खुद बिग- बी भी इनके फैन हो गए और उन्होंने   Mummy's Kitchen से पिज्जा ऑडर किया। वहीं वो shark Tank में भी अपने बिजनेस मॉडल से judges का दिल जीत चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं प्रतिभा की सफलता की कहानी...

PunjabKesari

हमेशा से था प्रतिभा को खाना बनाने का शौक

मुंबई में रहने वाली 4 बच्चों की दादी मां प्रतिभा को हमेशा से खाना बनाने का शौक रहा है। लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके घर के बने हेल्दी पिज्जा शहर के लोगों को इतने पसंद आएंगे। लेकिन वो कहते हैं न की हनुर ज्यादा समय तक दबा के रखा नहीं जा सकता । ऐसा ही कुछ हुआ कोविड के समय में। सब ने तय किया की कोई बाहर से कुछ नहीं खाएंगे। इस दौरान अपने बच्चों और पोतों जंक फूड की craving पूरी करने के लिए प्रतिभा ने घर पर ही पिज्जा बनाना शुरु कर दिया।

कोविड के समय प्रतिभा को आया बिजनेस का आइडिया

पिज्जा इतने ज्यादा टेस्टी थे कि प्रतिभा के बच्चों ने उन्हें खाना का बिजनेस शुरु करने की सलाह दे दी। जिसके बाद मई 2020 में Mommy’s Kitchen का जन्म हुआ था। समय के साथ उनके clients बढ़ते जा रहा हैं। ऑर्डर इतने ज्यादा आते हैं की प्रतिभा ने एक टीम भी रख ली है, जो ऑर्डर तैयार करती है और उनके साथ हीव रहती हैं। प्रतिभा खाना बनाते हुए साफ- सफाई का बहुत ख्याल रखती हैं। वो सब्जियों को धोकर इस्तेमाल करने से 1 घंटे पहले धूप में सुखाती हैं।

scratch से पिज्जा बनाती है प्रतिभा

डिलिवरी Dunzo ( फूड डिलीवरी लोकल कंपनी ) के बाइकर्स करते हैं। शुरु में जहां वो अपने ग्राहकों को एक दिन पहले प्री-ऑर्डर करने के लिए कहती थीं, लेकिन अब उन्होंने ऑन डिमांड ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। वे मार्गेरिटा, फंगी, प्रिमावेरा, डाइट पिज़्ज़ा और मॉमीज़ स्पेशल परोसते हैं। वो आटा और सॉस सहित अपने सभी पिज़्ज़ा scratch से खुद बनाती है। उनका बिजनेस इतना ज्यादा फेमस हो गया है कि देवेन्द्र फड़नवीस, प्रफुल्ल पटेल, सोनाली बेंद्रे, बच्चन परिवार और फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर जैसे मुंबई के बड़े नाम उनके ग्राहक बन चुके हैं।
 

Related News