29 SEPSUNDAY2024 3:28:11 AM
Nari

घर में लगाएं पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर, दूर होंगे सभी वास्तु दोष

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 26 Jun, 2024 11:04 AM
घर में लगाएं पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर, दूर होंगे सभी वास्तु दोष

नारी डेस्क: न चाहते हुए भी अनेकों परेशानियां हमारे जीवन में दस्तक दे देती है और हमारा घर वास्तु दोष का शिकार हो जाता है। ऐसे में घर में कुछ भी सही नहीं होता। वहीं घर से अगर किसी शुभ कार्य के लिए जाएगे तो आपका काम नहीं बनेगा। ऐसे में यह सबसे जरूरी है कि अपने घर का वास्तु दोष सही किया जाए। क्योंकि इसका दुष्प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर सबसे अधिक पड़ता है। ऐसे में जानिए घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए कौन से उपाय अपनाना बेहतर होगा।

कलश रखें

आपकी गलतियों के कारण घर में वास्तुदोष हो गया है तो इसे दूर करने के लिए उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में एक कलश जरूर रखे। वास्तु का कहना है कि इस कलश को भगवान गणेश का स्वरूप माना जाता है। उनका कहना है कि इस कलश को रखने से आपको घर में ऐसा प्रतीत होगा कि जैसे आपके अंग संग गणपति जी मौजूद है।

PunjabKesari

स्वास्तिक का चिन्ह

वास्तु दोष से छुटकारा पाने के लिए घर के मुख्य द्वार में सिंदूर से स्वास्तिक बना लें। इस बात का ख्याल रखे कि स्वास्तिक नौ अंगुल लंबा और नौ अंगुल चौड़ा होना चाहिए। इसे बनाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म हो जाती है।

घोड़े की नाल

अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास है। इसके साथ ही वास्तु दोष के कारण किसी न किसी समस्या से आप घिरे रहते है तो घर के मुख्य द्वार में घोड़े की नाल लगा लें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊजा का वास होगा और दूसरा घर में लड़ाई नहीं होगी।

PunjabKesari

पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर

नकारात्मक ऊर्जा के चलते हमेशा परेशान रहते है तो घर के मुख्य द्वार में पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा लगाए। इससे आपके सारे काम बनने लगेंगेऔर आपको कई शुभ फलों की प्राप्ति भी होगी।

बल्ब लगाएं

घर का किचन भी वास्तु दोष की वजह हो सकता है। ऐसे में इसे दूर करन के लिए किचन आग्नेय कोण में एक छोटा बल्ब लगा लें और रोजाना उसे जलाएं। इससे काफी हद तक किचन का वास्तु दोष कम हो जाएगा।

कपूर

घर में जिस जगह पर वास्तु दोष है वहां पर कपूर रख दं। जैसे ही यह कपूर खत्म हो जाए तो दोबारा फिर से रख दे। इससे काफी हद तक वास्तु दोष से छुटकारा मिलेगा।

PunjabKesari


 

 

 

Related News