पपीता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, नियासिन, प्रोटीन और कैरोटीन और प्राकृतिक फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करने के काम करता है। वैसे तो पपीता हेल्थ के लिए अच्छा होता है मगर कुछ लोगों को यह बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं किन लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए
गर्भवती महिलाएं ना करें सेवन
वैसे तो पपीता स्वस्थ के लिए फायदेमंद होता है मगर गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इसको खाने से गर्भपात होने का खतरा भी बना रहता है।
बल्ड प्रैशर के मरीज रहें दूर
जिन लोगों को हाई या लॉ ब्लड प्रैशर की समस्या हो उनको पपीता का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। यह उनके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
किडनी स्टोन
इसको खाने से कई सारी बीमारियां दूर होती हैं। पपीते में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। मगर एक अध्ययन से सामने आया है कि विटामिन सी के अत्यधिक सेवन से किडनी में पथरी की समस्या पैदा हो सकती है।
स्किन पर गलत प्रभाव
जो लोग कैरोटेनेमिया नामक रोग से पीड़ित हैं उनको बिल्कुल भी पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि पपीते में कैरोटीन नामक तत्व होता है जो स्किन एलर्जी का कारण बनता है।
स्तनपान के समय
जो महिलाओं बच्चों को स्तनपान करवाती है। उनको भी पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि एेसा करने से मां और बच्चे दोनों पर ही गलत प्रभाव पड़ता है। इसके साथ जब तक बच्चा 1 साल का ना हो जाए उसको पपीता ना खिलाएं।
दस्त में नहीं
पेट खराब, दस्त होने पर पपीते से दूर रहें। दस्त होने पर अगर आप पपीता खा लेते हैं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। इसके साथ ही जिन लोगों की हार्ट संबंधित परेशानी के चलते जो लोग खून पतला करने के लिए दवाईयों का सेवन करते हैं उन्हें पपीते से दूर रहना चाहिए।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP