02 FEBMONDAY2026 11:31:57 AM
Nari

कंगना का ऑफिस टूटने से भड़के लोग, उठी प्रियंका गांधी का घर तोड़ने की मांग

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 11 Sep, 2020 11:18 AM
कंगना का ऑफिस टूटने से भड़के लोग, उठी प्रियंका गांधी का घर तोड़ने की मांग

कंगना रनौत और संजय राउत के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही। वह एक दूसरे को लगातार निशाने पर ले रहे हैं। इस विवाद के शुरू होने के बाद बीएमसी ने कंगना के ऑफिस को अवैध निर्माण बताते हुए बुलडोजर के हवाले कर दिया था। कई स्टार्स और राजनेताओं ने इसकी कड़ी निंदा की। वहीं गुस्से में भड़के लोग अब शिमला में बने प्रियंका गांधी के घर को तोड़ने की मांग कर रहे हैं। 

प्रियंका गांधी के घर को तोड़ने से किया इंकार

सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार अपना गुस्सा जाहिर कर रह हैं। वह शिमला में बने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के घर को अवैध निर्माण बता रहे हैं। यहां तक की हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को यूजर्स टैग कर रहे हैं। जिसके बाद सीएम जयराम ठाकुर ने अपना दिया। उन्होंने शिमला में बने प्रियंका गांधी के घर पर किसी भी तरह की कार्रवाई करने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि इस मामले में प्रियंका गांधी के घर को तोड़ने जैयी कोई भी बात नहीं है। 

PunjabKesari

कंगना हिमाचल की बेटी

सीएम जयराम ठाकुर ने अपने बयान में कहा कि कंगना हिमाचल की बेटी है। मबुंई में उनका ऑफिस तोड़ा गया। जिसका असर हिमाचल में तो दिखना ही था। जो अब पूरे देश में दिख रहा है। वह कहते हैं कि लोगों ने प्रियंका गांधी का घर तोड़ने के लिए कहा जिससे कि मैं सहमत नहीं हूं। जयराम ठाकुर आगे कहते हैं कि वह हिमाचल में अपना घर बनाकर रहेंगी। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी होगी। 

PunjabKesari

महाराष्ट्र सरकार की कड़े शब्दों में की निंदा

महाराष्ट्र सरकार की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सीए जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी मंशा कंगना को कई मामलों में उलझाने की है। जो कि बेहद निंदनीय काम है। आपको बता दें साल 2008 में प्रियंका गांधी के घर का निर्माण शुरू हुआ था। जिसके बाद साल 2011 में जब दो मंजिला घर बन गया तो प्रियंका को इसका डिजाइन पसंद नहीं आया। जिसके बाद इसे दोबारा तोड़ दिया गया था।

PunjabKesari

Related News