08 MAYWEDNESDAY2024 11:03:22 PM
Nari

नई नवेली दुल्हन के लिए Parineeti की 5 perfect साड़ियां

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 15 Oct, 2023 01:57 PM
नई नवेली दुल्हन के लिए Parineeti की 5 perfect साड़ियां

अपनी शादी के बाद से ही परिणीति चोपड़ा काफी लाइमलाइट में हैं। लोगों को उनके  सिम्पल वेडिंग लुक काफ़ी पसंद आ रहे हैं। हाल ही में वह लैक्मे फैशन वीक इवेंट में लेबल फाबीना के लिए रैम्पवॉक करती दिखी।

परिणीति ने गोल्डन आइवरी साड़ी पहनी थी, जिसके साथ मैचिंग लोंग केप अटैच थी। परिणीति चोपड़ा ने मांग में सिंदूर, हाथों में पिंक चूड़ा भी फ्लॉन्ट किया और प्यारी सी मुस्कान से सबका दिल जीत लिया। लोगों को परिणीति का ये ब्राइडल अवतार काफ़ी पसंद आया है।

वैसे इससे पहले भी परी अपनी देसी लुक से सबको इम्प्रेस कर चुकी हैं। चलिए आपको दिखाते हैं उनकी कुछ लूक्स जो नवी-नवेली दुल्हन ट्राई कर सकती हैं।



इससे पहले परिणीति एक जेवेलरी स्टोर लॉंच इवेंट में पहुँची थी। परी ने सिम्पल प्लेन ब्लैक बॉर्डर साड़ी पहनी थी और फ़ुल्ल स्लीव ब्लाउज जिसकी बाजू पर गोल्डन पट्टी लगी थी। परी ने गले में हेवी ग्रीन चोकर नेकलेस पहना था परी का ये लुक भी सुर्ख़ियों में रहा था।

PunjabKesari

हुनरबाज के सेट पर परिणीति कई बार साड़ी में स्पॉट हुई। परिणीति ने एक पेस्टल कलर की फ्लेयर्ड साड़ी पहनी थी जिसका ब्लाउज भी मैचिंग था। परिणीति की ये साड़ी काफ़ी पसंद की गई जो ड्रेस जैसे भी लग रही थी।

PunjabKesari

उन्होंने इस सेट पर ही एक सीक्वन टू शेड साड़ी पहनी थी जिसके साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज पहना था। पार्टी वियर लुक ये साड़ी इन दिनों काफी ट्रेंड में है। सारी दिवाज ही इस स्टाइल की साड़ी कैरी कर चुकी हैं।

PunjabKesari


ब्लैक साड़ी में तो परिणीति वैसे ही बला की खूबसूरत लगती हैं। उन्होंने एक नेट की साड़ी भी पहनी थी जिसका ब्लाउज भी फूली नेटेड था।

PunjabKesari

Related News