29 APRMONDAY2024 5:09:26 PM
Nari

शर्मनाक! अपने मनाेरंजन के लिए महिला ने बीमार पड़ी पद्मश्री कमला पुजारी को कराया डांस

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 08 Sep, 2022 10:18 AM
शर्मनाक! अपने मनाेरंजन के लिए महिला ने बीमार पड़ी पद्मश्री कमला पुजारी को कराया डांस

ओडिशा से बेहद अजीबो गरीब मामला देखने को मिला। यहां अपने मनोरंजन के लिए एक महिला ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित आदिवासी बुजुर्ग कमला पुजारी को बीमारी की हालत में  अस्पताल के अंदर डांस करवाया। इस वीडियो के सामने आने के बाद बवाल मच गया और लोगों ने इस महिला के खिलाफ जल्द से जल्द कारवाई करने की मांग की। 

PunjabKesari
पुजारी को 2019 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। वह गुर्दे की बीमारी के कारण एससीबी मेडकिल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सरकारी अस्पताल के आईसीयू में 70 वर्षीय महिला डांस करते हुए दिख रही है। सामाजिक कार्यकर्ता भी उनके साथ नृत्य करती नजर आ रही है। आदिवासी समुदाय के लोगों का आरोप है कि कमला पुजारी को अस्पताल में डांस करने पर मजबूर किया गया था।

PunjabKesari
पुजारी ने भी एक समाचार चैनल को बताया कि- ‘‘मैं नृत्यु नहीं करना चाहती थी लेकिन मुझे इसके लिए बाध्य किया गया। मैंने बार-बार मना किया लेकिन उन्होंने (सामाजिक कायकर्ता ने) मेरी नहीं सुनी। मुझे नृत्य करना पड़ा। मैं बीमार और थकी थी।’’ कोरापुट की रहने वाली पुजारी को ऑर्गेनिक खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

PunjabKesari
वहीं महिला सामाजिक कार्यकर्ता बेहरा ने अपनी सफाई में कहा कि- डांस कराने के पीछे उनका कोई बुरा इरादा नहीं था। वह पुजारी के आलस्य को दूर करना चाहती थीं।कमला पुजारीओडिशा में कोरापुट की आदिवासी महिला हैं। वह जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने जेपोर में एमएस स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन से बुनियादी तकनीक सीखी और जैविक खेती के क्षेत्र में बहुत योगदान दिया है। 
 

Related News