26 APRFRIDAY2024 12:23:02 PM
Nari

रक्षाबंधन: राशि अनुसार दें अपनी प्यारी बहन को Gift, रिश्ते में आएगी मजबूती

  • Edited By neetu,
  • Updated: 18 Aug, 2021 12:31 PM
रक्षाबंधन: राशि अनुसार दें अपनी प्यारी बहन को Gift, रिश्ते में आएगी मजबूती

रक्षाबंधन का पावन त्योहार भाई -बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। यह पावन पर्व हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को आता है। इस साल यह त्योहार 22 अगस्त 2021 दिन रविवार को पड़ रहा है। इस खास दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांंधती व उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती है। वहीं भाई भी बहन को उनकी रक्षा का वचन, तोहफे व भेट के तौर पर पैसे देता है।

 

मगर ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, आप इस राखी पर अपनी बहन को उनकी राशि अनुसार गिफ्ट दे सकते हैं। मान्यता है कि इससे उनके जीवन में सुख-समृद्धि व शांति बनी रहेगी। साथ ही भाई-बहन के रिश्ते में मिठास आएगी। चलिए जानते हैं राशि अनुसार गिफ्ट आइडियाज...

PunjabKesari

मेष राशि- इस राशि के वालों का मंगल ग्रह होता है। ऐसे में इनके लिए लाल रंग शुभ माना जाता है। ऐसे में आप अपनी बहन को इस रक्षाबंधन में लाल रंगी की कोई ड्रेस या शोपीस दे सकती है। इसके अलावा इन्हें जिंक व मेटल से बनी कोई चीज गिफ्ट करना भी शुभ रहेगा।

 

वृषभ राशि- इन पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है। इसलिए आप अपनी इस राशि की बहन को सफेद रंग या चांदी की कोई वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। इसके साथ आप इन्हें रेशमी कपड़े और संगमरमर से बने शोपीस उपहार के तौर पर दे सकते हैं।

 

मिथुन राशि- इस राशि पर बुध ग्रह का प्रभाव होता है।‌‌‌ इसलिए आप अपनी मिथुन राशि वाली बहन को कोई हरे रंग की चीज गिफ्ट करें। आप उन्हें हरे रंग की कोई ड्रेस या कोई एंटिक शोपीस दे सकते हैं।

 

कर्क राशि- कर्क राशि का ग्रह स्वामी चंद्रमा होता है। ऐसे में आप अपनी बहन को कोई सफेद रंग की मिठाई खिलाएं।‌‌ इसके साथ ही उन्हें चांदी, मोती या कोई सफेद रंग की चीज गिफ्ट करें।


PunjabKesari

सिंह राशि- इस राशि के ग्रह स्वामी सूर्य देव होते हैं। इसलिए इन्हें पीले, सुनहरे या केसरिया रंग की वस्तु गिफ्ट करें। इसके साथ ही राखी वाले दिन अपनी बहन का केसरिया रंग की मिठाई से मुंह मीठा करवाएं। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। ‌‌

 

कन्या राशि- इस राशि वालों का ग्रह स्वामी बुध माना जाता है। इसलिए इन्हें पन्ने की अंगूठी, गणेश जी की मूर्ति या कोई किताब गिफ्ट करें। इसके अलावा आप अपनी कन्या राशि की बहन को हरे रंग की ड्रेस भी गिफ्ट कर सकते हैं।

 

तुला राशि- इन लड़कियों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव माना जाता है। आप अपनी तुला राशि की बहन को चांदी के गहने या रेशमी कपड़े उपहार में दे। यह आपके लिए बेहद शुभ रहेगा।

 

वृश्चिक राशि- इनका ग्रह स्वामी मंगल होता है। ऐसे में अगर आपकी बहन इस राशि की है तो इस रक्षाबंधन उन्हें बूंदी के लड्डू जरूर खिलाएं। इसके साथ ही उन्हें लाल रंग की चुनरी दें। इसके अलावा बहन को कोई तांबे की वस्तु गिफ्ट देना भी शुभ रहेगा।

PunjabKesari


धनु राशि- धनु राशि के ग्रह स्वामी बृहस्पति होते हैं। इसलिए आप अपनी धनु राशि वाली बहन को पीली या केसरी रंग की ड्रेस गिफ्ट करें। आप पीले रंग की कोई अन्य चीज भी उपहार स्वरूप दें सकते हैं।

 

मकर राशि- इस राशि के स्वामी शनि कहलाते हैं। ऐसे में अगर आपकी बहन मकर राशि की है तो उनके लिए मोबाइल, कोई गैजेट या किसी अन्य धातु की कोई वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं।

 

कुंभ राशि- इस राशि का ग्रह स्वामी शनि देव माने जाते हैं। इसलिए आप अपनी बहन को कोई काले रंग की चीज गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा किचन में काम आने वाली कोई इलेक्ट्रॉनिक चीज भी बेस्ट रहेगी।

PunjabKesari

 

मीन राशि- इस राशि के स्वामी बृहस्पति माने जाते हैं। अगर आपकी बहन मीन राशि की है तो उनके लिए पीतल का सामान खरीदें। साथ ही आपको अपनी बहन को कोई पीले रंग की चीज गिफ्ट करनी चाहिए। इस राशि की लड़कियां घूमने की शौकीन होती है। इसलिए आप इन्हें कहीं घूमने का पैकेज भी उपहार के रूप में दे सकते हैं।

 

Related News