26 APRFRIDAY2024 1:33:11 AM
Nari

सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, इन कारणों से भी पति करता है पत्नी पर शक

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 14 Jul, 2018 10:27 AM
सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, इन कारणों से भी पति करता है पत्नी पर शक

विश्वास ही है जो रिश्तों को मजबूत बनाता है। विश्वास न होने पर रिश्ता टूटने तक की नौबत आ जाती है। जीवनसाथी का साथ जिंदगीभर के लिए होता है। इसलिए इस रिश्ते में विश्वास का होना बहुत जरूरी है। क्योंकि विश्वास ही प्यार को सींचने का काम करता है। अगर विश्वास शक की जगह ले लेता है तो प्यार को मुरझाकर खत्म होते देर नहीं लगती। पति-पत्नी के रिश्ते में शक की बिल्कुल गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। क्योंकि विश्वास ही इस रिश्ते को सुखमय बनाए रखता है लेकिन ऐसा सबके साथ नहीं होता। कई बार पति कुछ कारणों से अपनी पत्नी पर शक करने लगता है, जिसके कारण रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है। आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों पति अपनी पत्नी पर शक करते हैं।
 

1. पत्नी का खूबसूरत होना
कभी-कभी पत्नी का बेहद खूबसूरत होना भी पति के शक्की होने का कारण बन जाता है। इसके अलावा पत्नी का जवान और पति का उम्रदराज यानि उम्र का फासला भी पति में असुरक्षा की भावना डाल देता है। पति का प्यार कभी-कभी जुनून की हद तक होता है। इसके चलते भी वह आक्रामक व्यवहार करने लगता है।
 

2. लाइफ में प्रॉब्लम आना
कई बार जिंदगी में कुछ ऐसी समस्याएं आ जाती है, जिसके कारण पति शक्की हो जाता है। मगर जिंदगी में प्रॉब्लम है तो उसका हल भी होगा। बस पति-पत्नी को एक-दूसरे से कुछ छुपाना नहीं चाहिए। पत्नी रिश्ते में ईमानदारी बरतेगी तो पति उसपर सहज ही विश्वास कर लेगा।
 

3. एक-दूसरे से बात न करना
अगर पुरूषों के मन में कोई बात होती है तो वह उसे क्लीयर करने की कोशिश नहीं करते। इससे उनका शक और भी गहरा हो जाता है। मन ही मन घुटने रहने की बजाए खुलकर पत्नी से बात करें। डबल स्टैंडर्ड रखने से आपका रिश्ता और भी खराब हो सकता है।
 

4. पति की गैर-मौजूदगी में बाहर जाना
अगर पति की गैरमौजूदगी में कोई महिला बार-बार अकेले घर से बाहर जाती है, तो वह पति की नजरों में शक के दायरे में आ सकती है। ऐसे में पत्नी को चाहिए कि वह जहां भी जाए अपने पति को पहले ही बता दें।
 

5. सजने-संवरने पर ज्यादा ध्यान
वैसे तो हर महिला सजने-सवरने पर खास ध्यान देती है लेकिन कई बार इसके कारण पति आपको शक की नजरों से देखने लगते हैं।
 

6. ज्यादा केयर करने पर भी शक
कई बार जब पत्नी अचानक ज्यादा मीठी-मीठी बातें करने लगे या जरूरत से ज्यादा केयर करने लगती है तो उनके पति के दिमाग की घंटी बजने लगती है। वह सोचते हैं कि कहीं कुछ गड़बड़ तो नहीं है।
 

7. सहयोग और देखभाल
अगर आपका पति आप पर बहुत ज्यादा शक करता है तो इसे मनोचिकित्सक के पास ले जाएं। शक्की पति को आपका सहयोग और देखभाल की जरूरत होती है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News