25 APRTHURSDAY2024 11:40:34 PM
Nari

Fashion Tips: न्यूली मैरिड सिर्फ लाल नहीं, ट्राई करें Pink Bangles

  • Edited By neetu,
  • Updated: 16 Feb, 2022 02:46 PM
Fashion Tips: न्यूली मैरिड सिर्फ लाल नहीं, ट्राई करें Pink Bangles

महिलाओं के सोलह श्रृंगार में से चूड़ियां भी एक है। चूड़ियों के बिना महिलाओं का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। बाजार में भी आपको ट्रेंड के हिसाब से चूड़ियां मिल जाएंगी। महिलाएं ज्यादातर लाल रंग की चूड़ियां डालना पसंद करती हैं लेकिन आजकल पिंक चूड़ियों का भी काफी ट्रेंड है। नई विवाहित लड़की के डिब्बे में भी आपको पिंक कलर की चूड़ियां देखने को मिल जाएगी। आजकल तो लड़कियां तो चूड़े में भी गुलाबी रंग चुन रही हैं। मगर, गुलाबी रंग की चूड़ियों को कैसे पहना जाए इस बात को लेकर वो हमेशा कन्फ्यूज रहती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स देंगे, जिनसे आप पिंक चूड़ियों में भी अपने लुक को ग्रेसफुल बना सकती हैं।

PunjabKesari

किस आऊटफिट के साथ पहनें पिंक चूड़ी?

चूड़ियां पहनने का शोक महिलाओं को शुरू से होता है लेकिन वह हमेशा इसी बात को लेकर परेशान रहती हैं कि कौन सी ड्रेस के साथ चूड़ियों को कैरी किया जा सके। आप एथनिक ड्रेस के साथ ही चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं लेकिन आप इंडो वेस्टर्न आऊटफिट के साथ भी पिंक रंग की चूड़ियां डाल सकती हैं।

PunjabKesari

बाजार में आपको पिंक चूड़ियों के कईं अलग तरह के विकल्प मिल जाएंगे जैसे मेटल, प्लास्टिक, रबड़ और फाइबर की चूड़ियां। वेस्टर्न आउटफिट के साथ आप फाइबर की चूड़ियां डाल सकती हैं, जो आपकी खूबसूरती पर चार चांद लगाएगा।

PunjabKesari

कैसे करें कलर मैचिंग?

पिंक रंग की चूड़ियों को आप किसी भी रंग के साथ मैच करके डाल सकती हैं।

PunjabKesari

आप डिजाइनर पिंक चूड़ी को गोल्डन चूड़ी के साथ मिक्स मैच करके भी डाल सकती हैं। मगर ध्यान रखें कि अगर पिंक हल्का शेड है तो गोल्डन चूड़ी का भी हल्का रंग ही होना चाहिए। अगर पिंक डार्क शेड है तो गोल्डन भी डार्क शेड ही होना चाहिए।

ग्रीन और पिंक चूड़ी अगर आप डार्क पिंक पहन रही हैं तो उसके साथ डार्क ग्रीन और लाइट पिंक के साथ लाइट ग्रीन का ही चुनाव करें ताकि इससे कलर कॉम्बिनेशन परफेक्ट लगे।

PunjabKesari

पिंक और येलो का कॉम्बिनेशन भी बहुत अच्छा लगता है। अगर आप डार्क पिंक कलर की चूड़ी डाल रही हैं तो इसके साथ गहरे पीले रंग की चूड़ियां बहुत ही अट्रैक्टिव लगेगी।

PunjabKesari

अगर आपकी ड्रेस में गोल्डन रंग की जरी है तो आप पिंक के साथ गोल्डन रंग की चूड़ियां भी डाल सकती हैं।

PunjabKesari
pc: pinterest

Related News