06 DECSATURDAY2025 1:57:28 AM
Nari

मेट गाला के 5 सबसे अनोखे लुक्स: प्रियंका चोपड़ा से लेकर किम कार्दशियन तक, हर लुक्स हुए थे खूब वायरल

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 05 May, 2025 03:34 PM
मेट गाला के 5 सबसे अनोखे लुक्स: प्रियंका चोपड़ा से लेकर किम कार्दशियन तक, हर लुक्स हुए थे खूब वायरल

नारी डेस्क:  मेट गाला, फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट है, जहां हर साल बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की बड़ी हस्तियां अपने अनोखे लुक से सबको हैरान कर देती हैं। इसमें शामिल होने वाले सेलेब्स के लुक्स अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। 5 मई 2025 को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में मेट गाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारत के कई सेलेब्स भी नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख़ खान भी इस साल मेट गाला में अपना डेब्यू करेंगे। इस खास मौके पर हम आपको कुछ ऐसे लुक्स के बारे में बताएंगे जो पहले भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे हैं। इन लुक्स में प्रियंका चोपड़ा से लेकर किम कार्दशियन तक के नाम शामिल हैं।

 प्रियंका चोपड़ा (2019)

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2019 के मेट गाला में सबको चौंका दिया था। उस साल की थीम थी ‘कैंप: नोट्स ऑन फैशन’। प्रियंका ने इस मौके पर लंबी फर केप और स्लिट स्कर्ट पहनी थी, जो काफी अनोखा था। इसके साथ ही उनका हेयरस्टाइल और मेकअप भी काफी अजीब और ड्रामेटिक था। प्रियंका ने गहरे और डार्क मेकअप के साथ अपना लुक तैयार किया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।

PunjabKesari

जेरेड लीटो (2023)

जेरेड लीटो ने 2023 के मेट गाला में अपनी बिल्ली की थीम के साथ सबका ध्यान खींचा था। उन्होंने बिल्लियों के फर से बना आउटफिट पहना था और साथ में हाथ में एक बिल्ली की डमी भी पकड़ी थी। उनका पूरा लुक बिल्लियों के साथ मेल खाता था, और उनका मेकअप भी इस थीम पर आधारित था। यह लुक सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था।

कैटी पेरी (2019)

कैटी पेरी ने 2019 के मेट गाला में एक बिल्कुल ही अलग लुक में हिस्सा लिया था। वह इस इवेंट में एक बर्गर के आउटफिट में नजर आईं। उनका बर्गर बेस्ड आउटफिट काफी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उन्होंने इसे बहुत आत्मविश्वास के साथ कैरी किया। हालांकि, सोशल मीडिया पर उन्हें इस लुक को लेकर काफी ट्रोल भी किया गया था, लेकिन फिर भी उनका लुक खूब सुर्खियां बटोरने में सफल रहा।

PunjabKesari

लिल नैस एक्स (2023)

अमेरिकी रैपर लिल नैस एक्स ने 2023 के मेट गाला में एक सिल्वर कलर के पेंट से पूरी तरह से खुद को ढका था। उनका शरीर पूरी तरह से सिल्वर पेंट से कवर था और इसमें क्रिस्टल और मोती लगे हुए थे। उन्होंने अपने चेहरे को भी क्रिस्टल और मोतियों से सजाया था, जो उनका लुक बेहद ही आकर्षक बना रहा था। इस लुक ने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान आकर्षित किया था।

 किम कार्दशियन (2021)

किम कार्दशियन का मेट गाला लुक 2021 में बहुत वायरल हुआ था। किम ने उस साल पूरी तरह से काले रंग का बैलेंसियागा आउटफिट पहना था, जिसमें उनका पूरा शरीर और चेहरा कवर था। उनका यह लुक इतना अलग और रहस्यमय था कि सोशल मीडिया पर यह तुरंत चर्चा का विषय बन गया। किम के इस लुक को लेकर कई तरह के रिएक्शन आए थे, लेकिन यह मेट गाला के सबसे चर्चा में रहने वाले लुक्स में से एक था।

PunjabKesari

मेट गाला के ये लुक्स हमेशा ही फैशन के एक नए पहलू को सामने लाते हैं और यह सेलेब्स के लिए अपने अनोखे अंदाज को दिखाने का एक बेहतरीन मौका होता है।
  

 

Related News