28 APRSUNDAY2024 7:58:42 PM
Nari

रेड कार्पेट पर छाया मानुषी का Pestal Gown, उवर्शी की ड्रेस से ज्यादा Lipstick के हुए चर्चे

  • Edited By palak,
  • Updated: 19 May, 2023 11:46 AM
रेड कार्पेट पर छाया मानुषी का Pestal Gown, उवर्शी की ड्रेस से ज्यादा Lipstick के हुए चर्चे

कान्स के शानदार आगाज हो चुका है। इस फिल्म फेस्टिवल में आए दिन बी-टाउन हसीनाओं का शानदार लुक देखने को मिल रहा है। इसके अलावा इस बार के कान्स की खासियत यह है कि इस बार कई हसीनाएं ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया है। मिस वर्ल्ड रह चुकी मानुषी चिल्लर ने भी इस बार रेड कार्पेट पर अपने फैशन का जलवा बिखेरा है। यहां उन्होंने पहले दिन फावेरी टाईर्ड गाउन पहना था जिसमें चोली और ट्यूल स्कर्ट थी। वहीं दूसरे दिन मानुषी ने सेड कोबिसी के अल्ट्रा ग्लैमरस ब्लैक गाउन से सबको अट्रैक्ट किया। अब कान्स से मानुषी का एक लुक और सामने आया है। तो चलिए डालते हैं इस पर एक नजर...

मानुषी चिल्लर 

कान्स में मानुषी ने अपने थर्ड लुक के लिए पेस्टल ब्लू कलर का गाउन कैरी किया। यह गाउन ट्रांसपेरेंट था जिस पर फ्लोरल वर्क किया गया था। गाउन के पीछे लगी लंबी कैप हर किसी को आकर्षित कर रही थी। ओपन हेयर्स, गले में नेकपीस कैरी कर मानुषी ने अपना लुक कंप्लीट किया था। 

उर्वशी रौतेला 

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के लुक ने सबका ध्यान खींचा। एक्ट्रेस ने अपने थर्ड लुक के लिए सैड कोबिसी(Saiidkobeisy) का ऑफ शॉल्डर क्रीम और ब्लू गाउन पहना था। साथ में डायमंड नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक पर चार-चांद लगाए। बालों में बन बांध एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। लेकिन उर्वशी के द्वारा लगाई गई एक्वा ब्लू कलर की लिपस्टिक ने हर किसी को अट्रैक्ट कर लिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

पहले लुक से भी बटौरी थी सुर्खियां 

उर्वशी ने कान्स के पहले दिन पिंक कलर का रफल गाउन पहना था। उनके ड्रेस से ज्यादा गले में पहने क्रोकोडाइल नेकलेस ने सबको अट्रैक्ट किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

 

Related News