27 APRSATURDAY2024 5:48:05 PM
Nari

राजस्थान की 5 Royal Families जीती हैं लग्जरी लाइफ, बड़ी-बड़ी हवेलियों की हैं मालिक

  • Edited By palak,
  • Updated: 13 Jun, 2023 04:02 PM
राजस्थान की 5 Royal Families जीती हैं लग्जरी लाइफ, बड़ी-बड़ी हवेलियों की हैं मालिक

राजघराना जिसका नाम आते ही सबसे पहले दिमाग में आता है कि यह लोग कैसी लग्जरीयस जिंदगी जीते होंगे। भारत में कई ऐसा राजघराने हैं जो सुर्खियों से भले ही दूर हैं लेकिन इनके बारे में कुछ रोचक तथ्य जानकर आप हैरान हो जाएंगे। भले ही आज देश में राजशाही खत्म हो चुकी हो लेकिन राजस्थान में आज भी ऐसे कई घराने हैं जो पहले के जैसे आज भी रॉयल लाइफ जीते हैं। इन राजघरानों के पास आलिशान महल होने के साथ-साथ कई सारी ऐसी सवारियां हैं जिनके बारे में शायद आपने नहीं सुना होगा। आइए आज आपको कुछ ऐसे ही राजपरिवारों के बारे में बताते हैं...

अलसीसर का राजपरिवार 

राजस्थान का अलसीसर  परिवार भी काफी फेमस है। इस परिवार के मुख्य सदस्य हैं अभिमन्यु सिंह। अभिमन्यु सिंह को खेत्री का राजा भी कहते हैं। वहीं इस राजपरिवार के पास अपनी जयपुर, रणथम्भौर में कई सारी बड़ी हवेलियां भी हैं। जयपुर में स्थित अलसीसर की हवेली को आज एक हेरिटेज होटल में बदल दिया गया है। यहां पर हर साल इलेक्ट्रॉनिक डांस फेस्टिवल और मैग्नेटिक फील्ड आयोजित किया जाता है जिसके कोस्पॉन्सर अभिमन्यु सिंह हैं। इस परिवार का तौर तरीका सबसे अलग है जिसके कारण यह राजस्थान के लोगों में काफी लोकप्रिय माना जाता है।

PunjabKesari

बीकानेर का राजपरिवार 

बीकानेर का राजपरिवार भी काफी मशहूर है। अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी शूटर राज्यश्री कुमारी इस परिवार की उत्तराधिकारी हैं। इसके अलावा वह राजस्थान के कई चैरिटेबल ट्रस्ट की चेयरपर्सन भी हैं। इस राजपरिवार का लालगढ़ महल के नाम से भी अपना राजस्थान में एक हेरिटेज होटल है। यह हेरिटेज होटल साल 1902 से लेकर 1906 के बीच बनाया गया था। इस होटल के अंदर एक श्री सादुल नाम का म्यूजियम भी है जिसमें कई सारे पुराने हथियार रखे गए हैं ।

PunjabKesari

जोधपुर का राजपरिवार 

जोधपुर के इस राजपरिवार के पास दुनिया का सबसे बड़ा प्राइवेट रेसिडेंस उम्मेद भवन पैलेस है। इस पैलेस में करीबन 347 कमरे हैं जिसके एक हिस्से में अब होटल बन गया है। इस होटल को मैनेज करने के लिए इस राजपरिवार ने ताज ग्रुप के साथ हेरिटेज होटल के तौर पर भी पार्टनरशिप की है। वहीं इस रेसिडेंस को ट्रैवलर च्वॉइस अवॉर्ड में बेस्ट होटल का अवॉर्ड भी मिल चुका है। भव्य महल के अलावा इस शाही परिवार के पास कुछ किले भी हैं। खासकर सालाना जलसों में इस राजपरिवार का शानदार अंदाज देखने वाला होता है। 

PunjabKesari

 वाडियार का राजपरिवार 

यदुवीर कृष्णदत्ता चामराजा वाडियार को मैसूर के नए राजा के तौर पर चुना गया था। इस राज परिवार के शासन का इतिहास 1399 से चल रहा है। मैसूर के शहर  में स्थित महाराजा पैलेस शहर के आकर्षण केंद्र का मुख्य केंद्र है। इस किले में 7 दरवाजे हैं जिसे मैसूर राज्य के वाडियार महाराजाओं के द्वारा बनवाया गया था। सबसे पहले यहां पर लकड़ी के महल बनाए गए थे जब लकड़ी के यह महल जल गए थे। तब इस महल को बनाया गया था। मैसूर के इस राजपरिवार के पास करीबन 10 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति है। वाडियार के राजकुमार यदुवीर ने राजस्थान के डूंगरपुर रॉयल फैमिली के राजा हर्षवर्धन सिंह की बेटी त्रिशिका से शादी की है। 

PunjabKesari

बड़ौदा का गायकवाड़ परिवार 

बड़ौदा का गायकवाड़ परिवार भी राजस्थान की रॉयल फैमिलीज में से एक है। इस राजपरिवार के मुख्य सदस्य समरजीत सिंह गायकवाड़ हैं। इस राजघराने के पास दो हजार एकड़ का कॉमर्शियल और रियल एस्टेट का कारोबार है। इसके अलावा इन लोगों के पास लक्षमी विलास पैलेस भी है जो 600 हजार एकड़ में फैला है। इस पैलेस में करीबन 187 कमरे हैं। पैलेस का निर्माण 1890 में महाराजा सायाजी राव ने किया था। पैलेस के अंदर 10 गोल होल कोर्स भी हैं जो इसकी खूबसूरती को चार-चांद लगाते हैं। 

PunjabKesari
 

Related News