28 APRSUNDAY2024 12:47:05 AM
Nari

फिर महिला के हाथ ब्रिटेन की कमान, जानें कौन है ऋषि सुनक को हराने वाली Liz Truss

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 06 Sep, 2022 02:06 PM
फिर महिला के हाथ ब्रिटेन की कमान, जानें कौन है ऋषि सुनक को हराने वाली Liz Truss

ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी की प्रमुख चुनी गईं लिज ट्रस जल्द ही देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी। वह ब्रिटेन की 56वीं प्रधानमंत्री और देश का नेतृत्व करने वाली तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं। उनसे पहले महिला प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर और थेरेसा मे भी कंजर्वेटिव पार्टी की ही नेता थीं।  लिज ने भारतीय मूल के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक को कंजरवेटिव पार्टी नेतृत्व के लिए मुकाबले में हराया और अब वह प्रधानमंत्री के तौर पर बोरिस जॉनसन का स्थान लेंगी।

PunjabKesari
ट्रस को मिले इतने वोट

चुनाव में 82.6 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें सुनक को 60,399 मत जबकि ट्रस को 81,326 मत मिले। ट्रस ने विजेता घोषित किए जाने के बाद अपने संबोधन में कहा, ‘‘हम वादे पूरे करेंगे, मैं ऊर्जा संकट का समाधान करूंगी, लोगों के बिजली बिल के मुद्दे का हल करूंगी, साथ ही ऊर्जा आपूर्ति के लिए दीर्घकालिक मुद्दों पर भी गौर करूंगी।’’मार्गरेट थैचर और टेरीजा मे के बाद ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी। ट्रस ने कहा कि उनके पास करों में कटौती और ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए एक साहसिक योजना है।

PunjabKesari
ट्रस ने किए कई वादे

ट्रस ने अपने अभियान में वित्त मंत्री के तौर पर सुनक की कर वृद्धि की योजनाओं को पलटने का संकल्प जताया और लगता है कि पार्टी के सदस्यों ने उनकी योजनाओं को प्राथमिकता दी। अब पार्टी की निर्वाचित पार्टी नेता के तौर पर विदेश मंत्री ट्रस स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में महारानी को अपना औपचारिक इस्तीफा सौंपने के बाद प्रधानमंत्री पद संभालेंगी। महारानी (96) से भेंट के बाद वह लंदन लौटकर अपनी नयी कैबिनेट की घोषणा करेंगी।

PunjabKesari

ऑक्सफोर्ड से की पढ़ाई

लिज ट्रस का पूरा नाम मैरी एलिजाबेथ ट्रस है। उनका जन्म 26 जुलाई, 1975 को ऑक्सफोर्ड इंग्लैंड में हुआ था। उसके पिता मैथ्स के प्रोफेसर थे और उसकी मां एक नर्स थीं। लिज ट्रस जब 7 साल की थीं, तब उन्होंने स्कूल के नाटक में पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी आइडल मार्गरेट थैचर का रोल प्ले किया था। हायर एजुकेशन के लिए वे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी गईं जहां उन्होंने दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र का अध्ययन किया। वे अपनी यूनिवर्सिटी लाइफ के दौर से ही छात्र राजनीति में सक्रिय थीं।

PunjabKesari
2000 में की थी शादी

ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई के दौरान वह कंजर्वेटिव पार्टी में चली गईं। उन्होंने 2001 और 2005 में हेम्सवर्थ और काल्डर वैली से दो चुनाव लड़े जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लिज ट्रस ने 2000 में फैलो अकाउंटेंट हग ओलेरी से शादी की। उनकी दो बेटियां हैं। 2004 से 2005 के बीच लिज ट्रस का सांसद मार्क फील्ड के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी रहा। हालांकि, इस अफेयर के बाद भी ओलेरी के साथ उनकी शादी नहीं टूटी। 

Related News