05 DECFRIDAY2025 3:38:58 PM
Nari

Lady Gaga बनीं 'आर्टिस्ट ऑफ द ईयर', MTV VMAs 2025 में दिखा उनका पावरफुल जलवा

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 08 Sep, 2025 11:32 AM
Lady Gaga बनीं 'आर्टिस्ट ऑफ द ईयर', MTV VMAs 2025 में दिखा उनका पावरफुल जलवा

नारी डेस्क:  MTV Video Music Awards 2025 में इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियां लेडी गागा ने बटोरीं। उन्होंने ‘आर्टिस्ट ऑफ द ईयर’ का खिताब जीतकर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। सिर्फ अवॉर्ड ही नहीं, उनका शानदार लुक और दिल को छू लेने वाला भाषण भी फैंस के दिलों पर छा गया।

 गागा की जीत: टेलर स्विफ्ट और बेयोंसे को पीछे छोड़ा

न्यूयॉर्क के UBS एरिना में हुए MTV VMAs 2025 में लेडी गागा ने यह अवॉर्ड जीतकर टेलर स्विफ्ट और Beyoncé जैसी दिग्गज कलाकारों को पीछे छोड़ दिया। इस बार गागा को कुल 12 कैटेगरीज में नॉमिनेट किया गया था। उन्होंने जिन 4 बड़ी कैटेगरीज में जीत दर्ज की, उनमें शामिल थे

Artist of the Year

Best Collaboration (Bruno Mars के साथ “Die With A Smile”)

Best Pop

Video of the Year (“Abracadabra”)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lady Gaga (@ladygaga)

यह गागा के करियर की VMAs में सबसे बड़ी जीतों में से एक रही। भावुक भाषण: “Being an artist is a responsibility…” अवॉर्ड लेते समय गागा का भाषण सभी को बेहद भावुक कर गया। उन्होंने कहा:"Being an artist is a responsibility to make the audience smile, dance, cry..." यानी एक कलाकार का काम होता है लोगों को हंसाना, नचाना, रुलाना – यही उसकी असली ताकत होती है।

गागा ने यह अवॉर्ड अपने फैंस, जिन्हें वह प्यार से "Little Monsters" कहती हैं, और अपने मंगेतर माइकल पोलैंस्की को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उनकी ये सफलता उनके फैंस और पार्टनर के बिना अधूरी है।

स्टाइल स्टेटमेंट: ब्लैक गाउन में दिखीं बेहद ग्लैमरस

लेडी गागा के स्टाइल ने भी सबका दिल जीत लिया। उन्होंने मार्क जैकब्स के Fall 2025 Collection से एक शानदार ब्लैक गाउन पहना था। इस गाउन में

फ्लोरल लेस एम्ब्रॉयडरी

वॉल्यूमिनस स्लीव्स

मरमेड सिल्हूट

का खूबसूरत मेल देखने को मिला।

उनका हेयरस्टाइल भी उतना ही दमदार था – रेड फ्लोरल हेडपीस, बेबी बैंग्स और ड्रामेटिक अपडू ने उन्हें एक रॉयल टच दिया। मेकअप में ब्लीच्ड आइब्रो, बोल्ड रेड लिपस्टिक और हाई डेफिनिशन कंटूरिंग उनके लुक को कंप्लीट कर रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MTV (@mtv)

 फैंस के लिए बना ये रात खास

गागा ने इस अवॉर्ड नाइट को न सिर्फ अपनी जीत से बल्कि अपने स्पीच और स्टाइल से भी फैंस के लिए यादगार बना दिया। सोशल मीडिया पर गागा के स्पीच और लुक की जमकर तारीफ हो रही है, और उन्हें एक बार फिर म्यूजिक वर्ल्ड की "क्वीन" कहा जा रहा है।
 

  

 

Related News