02 MAYTHURSDAY2024 10:25:16 AM
Nari

जानिए कौन है Anil Kapoor के छोटे दामाद Karan Boolani जो 22 की उम्र में ही हो गए थे फेमस

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 14 Aug, 2021 05:25 PM
जानिए कौन है Anil Kapoor के छोटे दामाद Karan Boolani जो 22 की उम्र में ही हो गए थे फेमस

कपूर फैमिली में एक बार फिर से शादी की शहनाइयां बजने वाली है और वैडिंग डेकोरेशन भी जोरो-शोरो से चल रही हैं। बता दें कि अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर आज अपने लॉंग टाइम ब्वॉयफ्रैंड करण बूलानी से शादी करने जा रही हैं। खबरें हैं कि दोनों अनिल के जुहू स्थित बंगले में ही इंटिमेट सेरेमनी में शादी करेंगे और शादी में इन दोनों के परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

कौन है अनिल कपूर के छोटे दामाद?

बता दें कि करण बूलानी अनिल कपूर के छोटे दामाद बनेंगे और आनंद आहूजा उनके बड़े दामाद हैं। आनंद आहूजा पेशे से बिजनेसमेन हैं जबकि करण बूलानी फिल्मी दुनिया से ही है। एक्ट्रेस सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर ने फिल्मी दुनिया से भले ही दूर हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी लेकिन वो प्रोड्यूसर हमेशा से ही बनना चाहती थी और बनी भी इसके साथ ही वह एक फेमस फैशन ब्रांड भी चलाती हैं। चलिए आपको बताते हैं करण बूलानी है कौन और रिया उनके प्यार में कैसे पड़ी।

ससुर जी के साथ रखते हैं खास Bonding

बता दें कि करण बूलानी और रिया कपूर का रिलेशनशिप करीब 13 साल पुराना है। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश नहीं की है। वह अक्सर सोशल मीडिया में अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। रिया कपूर के अलावा करण की उनके परिवार से भी अच्छी बॉन्डिंग है। कपूर फैमिली के आउटिंग के समय अक्सर उन्हें साथ में ही देखा जाता है।  करण बूलानी गर्लफ्रेंड रिया कपूर के साथ भी काम कर चुके हैं। उन्होंने फिल्म आयशा में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। इस फिल्म की प्रोड्यूसर रिया कपूर थीं। इसके अलावा करण फिल्म वेक अप सिड में भी बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। फिल्म आयशा के दौरान ही दोनों करीब आए थे।

पेशे से डायरेक्टर और प्रोड्यूसर

1982 में जन्में करण बूलानी पेशे से डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत एडवरटाइजिंग से की थी और जब वह सिर्फ 22 साल के थे तो उन्होंने 500 से ज्यादा एड का निर्माण कर लिया था। इनकी शूटिंग उन्होंने करीब 38 देशों में की थी और उसके बाद वह पढ़ाई करने के लिए आस्ट्रेलिया की
बॉन्ड यूनिवर्सिटी में चले गए थे। वहीं पर करण ने फिल्म और टीवी में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने La fourchette नाम की एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी, जिसे कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाया गया। इस फिल्म ने न्यूयॉर्क शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी जीता था। भारत लौटने के बाद करण बूलानी ने फिर एड डायरेक्ट करनी शुरू की। इसके अलावा उन्होंने डॉक्यूमेंट्री भी बनाईं। करण बूलानी, गूगल, मास्टरकार्ड, नाइकी, पेप्सी, लॉरिअल जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुके हैं और 60 से ज्यादा विज्ञापन बना चुके हैं।

अनिल कपूर की टीवी सीरीज 24 का किया निर्देशन

साल 2016 में करण बूलानी ने अनिल कपूर की टीवी सीरीज 24 का निर्देशन किया था। इस सीरीज के 12 एपिसोड्स को करण ने ही बनाए थे। यह आगे चलकर भारत का सबसे बड़ा टीवी शो बना था, जिसके चर्चे दूर-दूर तक हुए। इसके अलावा उन्होंने 2 फीचर लेंथ डॉक्यूमेंट्री भी बनाई हैं। उनकी डेब्यू फीचर That Healing Feeling ने कई फिल्म फेस्टिवल में टूर किया और भारतीय डॉक्यूमेंट्री फ्रेटर्निटी में करण को पहचान दिलाई। इतना ही नहीं 27 साल की उम्र तक वह Indian Documentary Producers Association के एग्जीक्यूटिव बोर्ड के सबसे यंग मेंबर बन गए थे।

साल 2018 में करण ने राइटर अरविंद अडिगा की बुक सिलेक्शन डे पर सीरिज बनाई थी।नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज के पहले पूरे सीजन को करण ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था फिलहाल कपूर फैमिली शादी की तैयारियों में बिजी हैं और जल्द ही रिया और करण शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

Related News