20 APRSATURDAY2024 3:31:57 AM
Nari

हंसने का तरीका भी खोलेगा Nature से जुड़े कई राज, जानिए कैसे?

  • Edited By neetu,
  • Updated: 28 Jul, 2021 04:18 PM
हंसने का तरीका भी खोलेगा Nature से जुड़े कई राज, जानिए कैसे?

किसी की राशि, जन्म तारीख की तरह चेहरे की बनावट व उसके हाव-भाव भी मायने रखते हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार, लड़कियों के हंसने का तरीका भी उनके स्वभाव से जुड़े कई राज बयां करते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

शांत की मुस्कान देने वाली

कुछ लड़कियां केवल हल्की सी मुस्कान देकर हंसती है। वे अपने शांत स्माइल व स्वभाव से जल्दी ही सबका दिल जीत लेती है। ऐसी लड़कियां हर हाल में खुश रहना जानती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसी लड़कियां गंभीर, धैर्यवान, विश्वासी और ज्ञानी मानी जाती है। ये हर समस्या का हल मिनटों में निकालने में माहिर होती है। साथ ही ये अपने घर-परिवार का बखूबी ध्यान रखती है।

PunjabKesari


खिलखिलाकर हंसने वाली

खिलखिलाकर हंसने वाली लड़कियां दयालु, केयरिंग, सहनशील होती है। ऐसी लड़कियां हर किसी की मदद को तैयार रहती है। ये ईमानदारी से दोस्ती व रिश्ता निभाती है। हर किसी का ध्यान रखना इन्हें बखूबी आता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसी लड़कियों को किस्मत का पूरा साथ मिलता है।

ठहाके मारकर हंसने वाली

ठहाके मारकर हंसने वाली लड़कियां अपनी जिंदगी में जल्दी ही सफलता पाती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसी लड़कियों का चेहरा व्यंगपूर्ण हो तो ये बेहद ही घमंडी होती है। ऐसे में ये जल्दी किसी की बात नहीं मानती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि इन्हें हर काम में खुद की मर्जी करने की आदत होती है।

PunjabKesari


रुक-रुक कर या देर तक हंसने वाली

अक्सर कई लड़कियों को रुक-रुक कर या एक ही बात पर देरी तक हंसने की आदत होती है। ऐसी लड़कियों की मानसिक शक्ति कमजोर होने से ये चीजों को जल्दी ही भूल जाती है। इसके साथ ही ऐसे हंसने वाली लड़कियां आलसी, कमजोर याददाश्त वाली होती है। ये एक काम को ही करने में कई समय ले लेती है।

हिनहिना कर हंसने वाली

कुछ लड़कियां घोड़े की तरह हिनहिना कर हंसती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसी लड़कियों को दूसरों से काम निकलवाना बखूबी आता है। ये लड़कियां मौके का फायदा उठाने में माहिर होती है।

Related News