23 APRTUESDAY2024 3:33:54 PM
Nari

जानिए तोरई खाने के 6 बेमिसाल फायदे, इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मददगार

  • Edited By neetu,
  • Updated: 24 May, 2021 12:03 PM
जानिए तोरई खाने के 6 बेमिसाल फायदे, इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मददगार

तोरई गर्मियों में खासतौर पर खाएं जाने वाली हरी सब्जी है। इसमें विटामिन सी, ए, बी, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, मैग्नीज आदि तत्व व एंटी-ऑक्सीेडेंट्स गुण होेते हैं। यह एक बेल वाली सब्जी है जिसके फल, पत्ते, जड़ और बीज सभी सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। खासतौर पर गर्मियों में इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। 

तो आइए जानते हैं तोरई खाने के बेमिसाल फायदे

 

दिल रखे स्वस्थ 

तोरई में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद करता है। इससे दिल स्वस्थ रहता है। ऐसे में हार्ट अटैक व दिल संबंधी समस्याओं के होने का खतरा कम रहता है। 

PunjabKesari

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार 

कोरोना वायरस से बचने के लिए इम्यूनिटी मजबूत होना बेहद जरूरी है। इसके लिए डेली डाइट में तुरई शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है। पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर तुरई तेजी से इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करती है। 

डायबिटीज रखे कंट्रोल 

तोरई में पेप्टाइड और एल्कलॉइड तत्व पाए जाते हैं। इनसे मेटाबॉलिज्म बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में तुरई का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन की मात्रा नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। 

वजन रहेगा कंट्रोल 

तोरई में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है। इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे मं वजन बढ़ने की समस्या से आराम रहता है। इसलिए मोटापे से परेशान लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। 

PunjabKesari

लिवर करे डिटॉक्स 

इसमें पानी अधिक मात्रा में होने से लिवर डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकल जाती है। ऐसे में शरीर का बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कई गुणा कम हो जाता है। 

आंखों के लिए फायदेमंद 

विटामिन ए, बी, सी व अन्य पोषक तत्वों से भरपूर तोरई आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करती है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी तेज होने के साथ इससे जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम करती है। 

Related News