24 APRWEDNESDAY2024 11:39:13 AM
Nari

राखी पर बन रहा शुभसंयोग, राशि के हिसाब से जानें आपके लिए कितना होगा शुभ?

  • Edited By neetu,
  • Updated: 28 Jul, 2020 02:05 PM
राखी पर बन रहा शुभसंयोग, राशि के हिसाब से जानें आपके लिए कितना होगा शुभ?

राखी की पावन त्योहार बस आने ही वाला है। इस खास व शुभ दिन पर सभी बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुखमय जीवन की कामना करती हैं। यहां आपको बता दें, इस साल आने वाला राखी का त्योहार काफी शुभफलदाई होगा, क्योंकि यह त्योहार बड़े ही दुर्लभ दिन में आ रहा है। ऐसे में यह बेहद ही शुभ होगा। आपको बता दें, यह शुभसंयोग आज से 558 साल पहले सन् 1462 को बना था। ऐसे में इस दिन का सभी राशियों पर गहरा असर पड़ेगा। तो चलिए राशि के अनुसार जानते है यह पवित्र त्योहार किस राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा, किस के लिए अशुभ और किन्हें थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है...

nariI,PunjabKesari

मेष राशि

जिन लोगों की राशि मेष हैं उनके लिए राखी का त्योहार बहुत ही खुशियों भरा रहेगा। उन्हें जीवन में सुख-समृद्धि व अपनी मेहनत का शुभ फल मिलेगा। 

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए भी यह त्योहार मंगलमय रहेगा। इनके आने वाली आगे कि जिंदगी और भी खुशनुमा और सुकून से बीतेगी। 

कन्या राशि

इस राशि के लोगों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा। सेहत दरूरत रहने के साथ इनपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। 

कर्क राशि

बात अगर कर्क राशि के लोगों की करें तो इनके लिए यह त्योहार सामान्य रहेगा। ऐसे में आगे का जीवन मिला-जुला होना से इन्हें कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। 

nari,PunjabKesari

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। किसी भी काम को हाथ में लेने पर पूरे ध्यान से ही करने से शुभ लाभ मिलेगा। नहीं तो कुछ गलत होने की आशंका हो सकती है। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के लोगों को अपनी आने वाली जिंदगी में किसी भी चीज या काम करने के लिए पहले सोच- विचार कर लेना चाहिए। थोड़ी सी भी लापरवाही किसी जोखिम में डाल सकती है। 

तुला राशि

इन लोगों को अपनी मेहनत का पूरा फल न मिलने के कारण थोड़ी निराशा हो सकती है। ऐसे में इन्हें सफालता पाने के लिए हर काम को ध्यान से करने की सलाह दी जाती है। 

वृश्चिक राशि 

इस राशि के लोगों के लिए यह त्योहार को बहुत ही सुख-सुविधा वाला होगा। इन्हें कारोबार व नौकरी में तरक्की मिलने के साथ अन्न- धन से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। 

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आने वाला जीवन बहुत ही सुखों से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ सेहत से जुड़ी परेशानियों से भी राहत मिलेगी।

मकर राशि 

मकर राशि के लोगों को हर काम में सफलता मिलने के साथ जीवन में चल रही परेशानियों से भी राहत मिलेगी। 

nari,PunjabKesari

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों को मेहनत करने के बावजूद भी सफलता पाने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। 

मीन राशि 

मीन राशि के लोगों के लिए भी यह त्योहार बहुत सी सुखों से भरा आएगा। इन्हें हर काम में सफलता मिलने के साथ जीवन मनें चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। सेहत में सुधार होने के साथ देवी लक्ष्मी की कृपा बने रहेगी। 

Related News